अमेरिका, इस्राईल के बाद यमन पर हमले के लिए सऊदी ने लंदन से मांगी मदद
अमेरिका द्वारा यमन पर हमला करने से इनकार करने के बाद, सऊदी शासन ने इस्राईल के बाद अब इस बार ब्रिटेन से यमन में सैन्य हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। समाचार नेटवर्क ब्लूमबर्ग ने सोमवार शाम को जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी कि रियाद ने लंदन से यमनी बलों के खिलाफ हमले करने का अनुरोध किया है, लेकिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अभी इस संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
इन अज्ञात सूत्रों ने ब्लूमबर्ग को बताया:
“प्रधानमंत्री [ब्रिटेन के] को सऊदी अरब की ओर से कूटनीतिक और सैन्य समर्थन के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। सऊदी पक्ष ने ईरान समर्थक बलों के हमले को रोकने के लिए तत्काल सैन्य सहायता के साथ-साथ अपने तेल प्रतिष्ठानों पर होने वाले हमलों से बचाव में मदद मांगी है।”
रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि, बर्नहैम सऊदी अरब के इस अनुरोध को स्वीकार करेंगे या नहीं। हालांकि, ब्रिटिश प्रधानमंत्री के सलाहकारों ने उन्हें बताया है कि बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य पर हूतियों का नियंत्रण अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक और झटका लग सकता है।
ब्लूमबर्ग ने आगे बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री फिलहाल केवल सैन्य सलाहकारों को सऊदी अरब भेजने पर सहमत हुए हैं। इससे पहले, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने गुरुवार को दो बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यमन पर हमला करने के लिए मदद मांगी थी, लेकिन उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से नकारात्मक जवाब मिला।


popular post
तेल और गैस के बीच अंतर करने में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं: एस. जयशंकर
तेल और गैस के बीच अंतर करने में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं: एस.
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा