उत्तर प्रदेश में ‘फॉर्म-7’ के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

उत्तर प्रदेश में ‘फॉर्म-7’ के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फॉर्म-7 के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटवाने की कथित कोशिश का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के आवेदन दाखिल किए गए।

इस मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से कहा गया कि इस प्रकरण को पहले ही देखा जा चुका है और अधिकारियों ने मौके पर जाकर आवेदनों की जांच की थी। सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग ने बताया कि फॉर्म-7 के कई आवेदन एक साथ दाखिल किए गए थे और अधिकारियों ने उनकी जांच की है।

वहीं, याचिकाकर्ता के वकील ने निर्वाचन आयोग के हलफनामे का हवाला देते हुए कहा कि उसमें दावा किया गया है कि इन आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौर करने वाली बात यह है कि एक जिले में एक विशेष समुदाय के लोगों के नामों से संबंधित 32 फॉर्म पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के हस्ताक्षर होने का आरोप है। वकील ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।

याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में कहा कि इसी तरह की स्थिति कर्नाटक और केरल में भी सामने आई थी। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने एफ़आईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत भेजी थी, जबकि उत्तर प्रदेश में इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने याचिकाकर्ता से आरोपों से संबंधित दस्तावेज अदालत में दाखिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि दस्तावेज मिलने के बाद अदालत विचार करेगी कि इस मामले में क्या किया जा सकता है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कथित फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों से संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्वाचन आयोग से शिकायत पर कार्रवाई करने और अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि फॉर्म-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची में दर्ज किसी व्यक्ति के नाम को हटाने के लिए आपत्ति दर्ज कराने या आवेदन देने में किया जाता है। इस मामले में अब याचिकाकर्ता की ओर से पेश किए जाने वाले दस्तावेज़ और निर्वाचन आयोग की स्टेटस रिपोर्ट महत्वपूर्ण होंगे।

popular post

दसवीं के छात्रों के लिए CBSE का नया सर्कुलर: अब नहीं पढ़नी होगी ‘पर्यावरण शिक्षा’,

दसवीं के छात्रों के लिए CBSE का नया सर्कुलर: अब नहीं पढ़नी होगी ‘पर्यावरण शिक्षा’,

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *