कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने इस बैठक में वैक्सीन को लेकर बड़ी बात कहते हुए बताया कि हम कोरोना वैक्सीन पाने की दहलीज पर खड़े हैं. और कुछ हफ्तों में ही वैक्सीन आने की उम्मीद है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी साफ़ साफ़ बताया कि सबसे पहले ये वैक्सीन किसको मिलेंगे उन्होंने कहा कि सबसे पहले ये वैक्सीन हेल्थ वर्कर, डॉक्टर, मरीजों और बुज़ुर्गों को दी जाएगी.
प्रधान मंत्री कि इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले कुछ हफ्तों में कोविड-19 की वैक्सीन तैयार कर ली जाएगी. पीएम ने कि देश में करीब आठ ऐसी वैक्सीन का भी ज़िक्र किया जिनका ट्रायल अलग-अलग स्टेज पर है. फिलहाल भारत में तीन अलग-अलग वैक्सीन का ट्रायल अलग-अलग चरणों में है. पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं और इसके लिए देश में कोल्ड चेन की व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार हर किसी का सुझाव ले रही है और उसके अनुसार ही आगे बढ़ रही है. वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफवाह ना फैले और राष्ट्रहित सबसे अधिक हो, ऐसे में राजनीतिक दलों को जागरुक होना होगा.

साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर जो विश्वास सभी दलों के नेताओं ने जताया है, उससे कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी.

पीएम ने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात हुई है और टीकाकरण को लेकर सभी ने अहम सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले मेड इन इंडिया के तहत वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों से बात हुई थी. हमारे वैज्ञानिक अपनी वैक्सीन को लेकर बहुत आश्वस्त हैं. पीएम ने कहा कि अभी कुछ वैक्सीन के नाम दुनियाभर में चल रहे हैं लेकिन सबकी नजरें सबसे सस्ती वैक्सीन पर टिकी है. इस दिशा में पूरी दुनिया की नजरे भारत पर भी टिकी हैं.

popular post

ट्रंप ने भड़काई पश्चिम एशिया में आग, भारतीय नाविकों पर बड़ा असर, 13 की मौत कई लापता

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों पर हमलों का सीधा असर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *