जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पत्रकार निधि राजदान परिणय सूत्र में  बंधे

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पत्रकार निधि राजदान परिणय सूत्र में  बंधे

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों की एक साझा तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने जीवन के नए सफ़र की शुरुआत की जानकारी दी। यह शादी उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक़ के लगभग तीन महीने बाद हुई है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी करने की घोषणा की है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह ख़बर साझा की। उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल एक नए सफ़र की शुरुआत हुई।” इस पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया।

इस घोषणा के साथ ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। उन्होंने शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ यह ख़बर साझा की। यह घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर अब्दुल्ला को उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक़ देने पर सहमति जताने के लगभग तीन महीने बाद सामने आया है।

31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि, वह दोनों की शादी समाप्त करने का आदेश देगा। दरअसल, दोनों पक्षों ने अदालत को सूचित किया था कि वे आपसी सहमति से अपने वैवाहिक संबंध को समाप्त करने और सभी लंबित विवादों को सुलझाने पर सहमत हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दायर मुक़दमे वापस लेने पर भी सहमति जताई थी।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट में उस समय पहुंचा था, जब उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फ़ैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक़ देने से इनकार कर दिया गया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से विवाह समाप्त करने की याचिका पेश की थी।

दोनों पक्षों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया था कि उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला अपने मतभेद दूर करके सभी मामलों को सुलझाने पर सहमत हो गए हैं।

गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी वर्ष 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाक़ात, दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम ज़ाहिर और ज़हीर हैं। दोनों वर्ष 2009 से अलग-अलग रह रहे थे, जबकि उमर अब्दुल्ला ने वर्ष 2011 में अलग होने की घोषणा की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले भी टिप्पणी की थी कि दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

popular post

तेल और गैस के बीच अंतर करने में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं: एस. जयशंकर

तेल और गैस के बीच अंतर करने में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं: एस.

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *