SIR: ‘भारत रत्न’ सी.एन.आर. राव को भी नागरिकता साबित करनी होगी

SIR: ‘भारत रत्न’ सी.एन.आर. राव को भी नागरिकता साबित करनी होगी
प्रोफेसर सी.एन.आर. राव 92 वर्ष के हैं और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित वैज्ञानिक हैं। वह सी.वी. रमन और पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बाद भारत रत्न पाने वाले तीसरे वैज्ञानिक हैं। लेकिन चुनाव आयोग की नजर में उनकी नागरिकता संदिग्ध है।
अब उन्हें अपनी ही पहचान साबित करने के लिए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की सुनवाई में उपस्थित होना पड़ेगा। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनके नाम में कुछ ग़लती पाई गई है, जिसे ठीक कराने के लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है।
पुराने रिकॉर्ड में उनका नाम ‘प्रोफेसर सी.एन.आर. राव’ दर्ज है, जबकि मौजूदा रिकॉर्ड में उनके नाम के अंग्रेजी संक्षिप्त रूप में एक अतिरिक्त ‘एफ’ जुड़ गया है। इसी वजह से उन्हें नोटिस देकर बुलाया गया है, ताकि वे आकर यह साबित करें कि वे वही प्रोफेसर सी.एन.आर. राव हैं, जिनका जन्म बेंगलुरु के बसवनगुडी में हुआ था, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और जिन्हें वर्ष 2014 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
प्रोफेसर राव को मल्लेश्वरम में होने वाली सुनवाई के लिए बुलाया गया है। जब उनके क़रीबी लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रोफेसर राव की तबीयत ठीक नहीं है। वे फोन का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं और खुद कभी ई-मेल भी चेक नहीं करते।

popular post

हूतियों के हमलों के जवाब में ‘मक्का समझौते’ के तहत सैन्य प्रतिक्रिया पर कोई चर्चा नहीं हुई: पाकिस्तान 

हूतियों के हमलों के जवाब में ‘मक्का समझौते’ के तहत सैन्य प्रतिक्रिया पर कोई चर्चा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *