इस्राईल का दक्षिण लेबनान की ‘अली अल-ताहिर’ पहाड़ी से पीछे हटने का दावा
दक्षिण लेबनान में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘अली अल-ताहिर’ पहाड़ियों में एक महत्वपूर्ण मैदानी घटनाक्रम सामने आया है। इस्राईली सेना ने दावा किया है कि, वह इस क्षेत्र से पीछे हटने वाली है। इस्राईल के चैनल 12 ने रिपोर्ट दी है कि, इस्राईली शासन अली अल-ताहिर पहाड़ियों और इसके आसपास के क्षेत्रों में लेबनानी सेना की संभावित तैनाती की संभावना पर विचार कर रहा है। यह क़दम क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों के बाद विचाराधीन है।
इस्राईली रेडियो एवं टेलीविजन संगठन ने भी दावा किया है कि इस्राईली सेना ने क्षेत्र में सुरंगों को नष्ट करने के बाद, उसके अपने दावे के अनुसार, अली अल-ताहिर पहाड़ियों से स्थानीय और सामरिक स्तर पर पीछे हटकर शकीफ़ किले की दिशा में अपने क़दम बढ़ाए हैं। इस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईली सेना ऐसे क्षेत्रों से पीछे हटेगी, जहां से वह अपनी सैन्य मौजूदगी और सैनिकों को बनाए रखने में सक्षम होगी।
लगभग एक महीने पहले लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने प्रस्ताव दिया था कि, हिज़्बुल्लाह अली अल-ताहिर पहाड़ियों को खाली कर इसे लेबनानी सेना के हवाले कर दे। उनका तर्क था कि ऐसा करने से इस्राईल को लेबनान पर हमले जारी रखने का बहाना नहीं मिलेगा। हालांकि, हिज़्बुल्लाह ने इस प्रस्ताव का दृढ़ता से और कड़े शब्दों में विरोध किया था।
हिज़्बुल्लाह के दृष्टिकोण से यह मामला केवल एक पहाड़ी या किसी विशेष सैन्य ठिकाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध उस संभावित पैटर्न से है जिसे इस्राईल लेबनान के विभिन्न इलाकों में लागू करने की कोशिश कर सकता है।
यह स्थिति उस तरीके की याद दिलाती है जिसे इस्राईल ने 2024 और 2026 के युद्धों के बीच की अवधि में भी अपनाया था। उस दौरान इस्राईल पहले उन इलाकों को चिन्हित करता था, जहां से वह चाहता था कि हिज़्बुल्लाह पीछे हटे या वहां निरीक्षण की अनुमति दे। इसके बाद अमेरिका, लेबनानी सरकार पर दबाव डालकर उन क्षेत्रों में लेबनानी सेना के प्रवेश का रास्ता तैयार करता था।
इस्राईली सेना इससे पहले भी दावा कर चुकी है कि उसने अली अल-ताहिर पहाड़ियों में सैन्य अभियान चलाया और बड़े पैमाने पर विस्फोट किए। उसके अनुसार, इन अभियानों के दौरान हिज़्बुल्लाह की सुरंगों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।
ये घटनाक्रम अली अल-ताहिर पहाड़ियों और इसके आसपास के इलाकों में बढ़े सैन्य तनाव के एक दौर के बाद सामने आए हैं। हालांकि, अभी तक लेबनान की ओर से इस क्षेत्र में लेबनानी सेना की संभावित तैनाती की व्यवस्था या उसकी प्रकृति के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


popular post
हमने होर्मुज़ के ऊपर दुश्मन के एक उन्नत MQ-1 ड्रोन को मार गिराया: आईआरजीसी
हमने होर्मुज़ के ऊपर दुश्मन के एक उन्नत MQ-1 ड्रोन को मार गिराया: आईआरजीसी ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा