देश के नागरिक महंगाई से लड़ रहे और पीएम विदेश घूम रहे: राउत

देश के नागरिक महंगाई से लड़ रहे और पीएम विदेश घूम रहे हैं: राउत

शिवसेना नेता संजय रावत ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई देश में सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन न तो प्रधानमंत्री और न ही वित्त मंत्री इस बारे में बात कर रहे हैं। महंगाई के मुद्दे पर देश और महाराष्ट्र के भाजपा नेता भी खामोश हैं. उन्हें सिर्फ इस बात की परवाह है कि महाराष्ट्र और पंजाब की पुलिस क्या कर रही है।

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शांति है, लेकिन कुछ नेता देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं,

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का मुद्दा अब खत्म हो गया है. नियमानुसार काम किया जा रहा है। लाउडस्पीकर को लेकर पूरे देश में एकीकृत रणनीति बनाई जाए। उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि लाउडस्पीकर के मुद्दे ने हिंदू समुदाय को सबसे ज्यादा नाराज किया है। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

संजय रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई बढ़ रही है. डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर समेत सभी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा का एक भी नेता महंगाई जैसे अहम और सार्वजनिक मुद्दों पर बात नहीं करता.

शिवसेना सांसद ने कहा: कि जिस तरह से भाजपा नेता लाउडस्पीकर के विषय पर जोर-जोर से बात करते हैं. उन्हें महंगाई के मुद्दे पर भी लोगों से बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री की दिलचस्पी दूसरे देशों के बीच चल रहे युद्ध में ज्यादा है। इसके लिए भक्त उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि देश के नागरिक महंगाई से लड़ रहे हैं।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *