साउथ सुपरस्टार और थलापति विजय की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी

साउथ सुपरस्टार और थलापति विजय की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 फरवरी, 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। यह अर्जी कपल के अलग होने की दिशा में पहला फॉर्मल कानूनी कदम है।

विजय, जो न सिर्फ एक जाने-माने तमिल एक्टर हैं, बल्कि तमिलगा वेत्री कझगम के फाउंडर भी हैं। सुपरस्टार विजय ने अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है क्योंकि कोर्ट अर्जी पर सुनवाई कर रहा है। कपल ने शादी के 27 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।

साउथ इंडियन एक्टर विजय और संगीता सोरनालिंगम ने 25 अगस्त, 1999 को शादी की थी और इस सेरेमनी में सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। एक तरफ विजय क्रिश्चियन हैं तो दूसरी तरफ संगीता हिंदू हैं। कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था।

शादी के बाद विजय और संगीता सोरनालिंगम ने 26 अगस्त 2000 को अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया था। कपल ने उसका नाम जेसन संजय विजय रखा था। विजय और संगीता के घर 2005 में बेटी ने जन्म लिया था, जिसका नाम दिव्या साशा रखा। थलापति विजय के बच्चों, जेसन संजय और दिव्या साशा की बात करें तो दोनों बच्चे धीरे-धीरे लाइमलाइट में आ रहे हैं।

बता दें कि सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन संजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक डेब्यू कर चुके हैं।

संगीता सोरनालिंगम थलापति विजय की पत्नी हैं। वह श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है। विजय और संगीता की शादी को लगभग 27 साल हो चुके हैं।

संगीता ने हमेशा चकाचौंध की दुनिया से दूर परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता दी है। वो कभी-कभी पब्लिक इवेंट में नजर आती हैं। विजय सोशल मीडिया पर भी उनकी कम ही तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इतना ही नहीं संगीता सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *