बाब-अल-मंदब पर अंसारुल्लाह के पूर्ण नियंत्रण से इस्राईल में बेचैनी बढ़ी
सऊदी अरब के समर्थित लड़ाकों के ख़िलाफ़ लड़ाई में यमनी लड़ाकों की आश्चर्यजनक बढ़त के बाद, जिसके परिणामस्वरूप अंसारुल्लाह ने बाब-अल-मंदब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है, इस्राईली पक्ष ने इस जलडमरूमध्य पर यमनियों के पूर्ण नियंत्रण के संभावित ख़तरनाक परिणामों को लेकर चेतावनी दी है।
इस्राईली शासन के चैनल 12 टेलीविजन ने एक अज्ञात वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी कि, अब हूती (अंसारुल्लाह) अपने इच्छित किसी भी लक्ष्य पर एंटी-टैंक मिसाइलें दागने में सक्षम होंगे, क्योंकि वे जहाज़ों को अपनी आँखों से देख सकते हैं।
इस इस्राईली अधिकारी ने आगे बाब-अल-मंदब और उस जलडमरूमध्य के बीच अंतर बताया जो इस समय दुनिया का सबसे अधिक ध्यान आकर्षित कर रहा है—हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य। उसने कहा कि, बाब-अल-मंदब अपने सबसे संकरे हिस्से में है और वहां पैदा होने वाला संकट हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से भी बदतर हो सकता है।
उसने कहा: “हूती जहाज़ों को निशाना बनाने में सक्षम होंगे और उन्हें रडार या उन्नत प्रणालियों के इस्तेमाल की आवश्यकता नहीं होगी। वे जहाज़ों को अपनी आँखों से देख सकेंगे और विस्फोटकों से लदी नावें भेज सकते हैं या जहाज़ों को ज़ब्त कर सकते हैं। यह एक बहुत बड़ी प्रगति है, जो इस समूह को अतिरिक्त शक्ति प्रदान करती है।”
उक्त अज्ञात इस्राईली अधिकारी ने इस्राईली चैनल 12 से बातचीत में कहा कि, इस्राईल बाब-अल-मंदब जलडमरूमध्य में हो रहे घटनाक्रम पर क़रीब से नज़र रख रहा है और तब तक हस्तक्षेप नहीं करेगा, जब तक उस पर हमला नहीं किया जाता। इस स्रोत ने कहा: “फिलहाल यह मामला सऊदी अरब से संबंधित है, खासकर इसलिए क्योंकि रियाद ने तुर्की और पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौता किया है। यह हमारी लड़ाई नहीं है।”
दूसरी ओर, अंसारुल्लाह के पश्चिमी यमन के पूरे तटीय क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के रणनीतिक द्वीपों पर नियंत्रण और बाब-अल-मंदब जलडमरूमध्य पर यमनी नियंत्रण मज़बूत होने के बाद यह संभावना पैदा हो गई है कि, अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से हटकर उन जलमार्गों और बंदरगाहों के नेटवर्क की ओर स्थानांतरित हो सकता है, जिन पर वे हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में उत्पन्न होने वाली बाधाओं के प्रभाव को कम करने के लिए निर्भर करते हैं।
इससे रणनीतिक जलमार्गों में प्रतिरोध की धुरी—विशेष रूप से ईरान और यमन—के दबाव के साधनों के मजबूत होने को लेकर इस्राईली चिंता बढ़ रही है। इसी कारण यमन के पश्चिमी तट के घटनाक्रम पर इस्राईल का ध्यान काफी बढ़ गया है।
इस संदर्भ में, हिब्रू अखबार मारिव ने रिपोर्ट दी कि इस्राईली खुफिया एजेंसियां हूतियों की गतिविधियों पर क़रीब से नज़र रख रही हैं और उन्हें चिंता है कि मोखा पर नियंत्रण इस आंदोलन की लाल सागर की ओर जाने वाले टैंकरों और जहाज़ों को प्रभावित करने की क्षमता बढ़ा देगा।
इस्राईली पक्ष के कुछ आकलनों के अनुसार, तट पर सना की सेनाओं की बढ़त के कारण बाब-अल-मंदब के आसपास इस्राईल की समुद्री गतिविधियों को बढ़ाना आवश्यक हो सकता है। कुछ अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि, इस जलडमरूमध्य पर अंसारुल्लाह का नियंत्रण मजबूत होने से सऊदी अरब, स्वेज नहर और इलात बंदरगाह की ओर होने वाली समुद्री आवाजाही को बाधित करने की उसकी क्षमता बढ़ जाएगी।
इस्राईली हलक़ों के आकलनों में हॉर्मुज़ और बाब-अल-मंदब जलडमरूमध्य के दो मोर्चों के बीच बढ़ते संबंध की ओर भी इशारा किया गया है। इस्राईली विश्लेषक डोरोन पेस्किन का मानना है कि लाल सागर में जहाज़ों पर बढ़ता दबाव उस मार्ग के लिए ख़तरा पैदा करता है, जिस पर सऊदी अरब हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से होने वाली समुद्री बाधाओं से बचने के लिए निर्भर करता है—विशेष रूप से तब, जब सऊदी अरब लाल सागर स्थित यनबू बंदरगाह के जरिए अपने तेल निर्यात पर निर्भर है।
जहाज़ों की निगरानी से संबंधित आंकड़े बताते हैं कि हाल के महीनों में हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाला यातायात कम हुआ है, जबकि बाब-अल-मंदब अभी भी वाणिज्यिक जहाज़ों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग बना हुआ है। हालांकि, यमनी पक्ष द्वारा बाब-अल-मंदब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के बाद इस मार्ग से होने वाली समुद्री आवाजाही में संभावित व्यवधान को लेकर भी चिंताएं पैदा हो गई हैं।
इस्राईली विश्लेषण के अनुसार, इस ख़तरे का प्रभाव पैदा करने के लिए बाब-अल-मंदब को पूरी तरह बंद करना आवश्यक नहीं है। केवल समुद्री यातायात के जोखिम में वृद्धि, जिसके परिणामस्वरूप बीमा और सुरक्षा की लागत बढ़े, तथा अधिक संख्या में जहाज़ों का अफ्रीका के चारों ओर लंबा रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना ही पर्याप्त होगा। इसके अलावा, इससे यात्रा का समय बढ़ेगा और उपलब्ध जहाज़ी क्षमता सीमित हो सकती है।


popular post
सऊदी के हवाई हमले के बावजूद, आज़ाद कराए गए क्षेत्रों में यमनी सैन्य बल तैनात
सऊदी के हवाई हमले के बावजूद, आज़ाद कराए गए क्षेत्रों में यमनी सैन्य बल तैनात
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा