लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ आए, मिलकर लड़ेंगे: उद्धव

लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ आए, मिलकर लड़ेंगे: उद्धव

मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उद्धव ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए साथ आए हैं। सभी मिलकर भाजपा से लड़ेंगे।

एलपीजी की कीमत में कटौती पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि  जैसे-जैसे इंडिया प्रगति कर रहा है, भाजपा सरकार गैस सिलेंडर मुफ्त दे सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि इंडिया गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। बेंगलुरु में हम 26 पार्टियां थे, यहां यह 28 पार्टियां हो गई हैं। जैसे-जैसे इंडिया बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा।

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक पर कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि इंडिया गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है। बेंगलुरु में हम 26 पार्टियां थे, यहां यह 28 पार्टियां हो गई हैं। जैसे-जैसे इंडिया बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles