होर्मुज़ से जहाज़ समन्वय के साथ गुज़ारना चाहिए, वरना अंजाम स्पष्ट है: ईरानी सेना

होर्मुज़ से जहाज़ समन्वय के साथ गुज़ारना चाहिए, वरना अंजाम स्पष्ट है: ईरानी सेना

ईरानी सेना के समन्वय मामलों के सहायक कमांडर ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ईरान नए सैन्य उपकरणों और देश के युवाओं की क्षमताओं के बल पर दुश्मन के खतरों का मुक़ाबला करेगा। ईरानी सेना के समन्वय मामलों के सहायक कमांडर, रियर एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा कि ईरान नए उपकरणों और अपने युवाओं की क्षमताओं का इस्तेमाल करके दुश्मन की धमकियों का सामना करेगा।

सय्यारी ने ज़ोर देकर कहा कि,
होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद है। उन्होंने कहा, “अगर यह बंद नहीं होता, तो इसके रास्ते तेल का परिवहन जारी रहता और अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़तीं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में मजबूती से तैनात है, जबकि ईरानी सेना पूर्वी हिस्से से लेकर ओमान सागर के उत्तरी क्षेत्र तक पूरी ताकत के साथ मौजूद है।  उनके मुताबिक, ईरानी सेना इस पूरे क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण और निगरानी बनाए हुए है।

सय्यारी ने कहा,

“अगर कोई जहाज़ इस जलडमरूमध्य से गुजरता है, तो उसके गुजरने के लिए समन्वय आवश्यक है। अन्यथा, यह स्पष्ट है कि क्या होगा। उन्होंने आगे कहा, “जब तक देश पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति सुरक्षित करने के प्रयास कर रहे हैं, तब तक इसका मतलब है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद है।”

इसी बीच, दो दिन पहले ईरानी सेना की नौसेना ने घोषणा की थी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले एक तेल टैंकर को नुकसान पहुँचा और उसमें आग लग गई। बताया गया कि टैंकर ने अपने ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिए थे और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पूर्व में स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजरने का प्रयास कर रहा था।

ईरानी सेना ने यह भी पुष्टि की कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से, ओमान सागर और अरब सागर में तैनात नौसेना की परिचालन इकाइयाँ दुश्मन की गतिविधियों और जहाज़ों की आवाजाही पर वास्तविक समय में नज़र रख रही हैं। सेना के अनुसार, यह निगरानी पूरी सतर्कता और नियंत्रण के साथ की जा रही है।

28 फरवरी 2026 को ईरान पर अमेरिका और इस्राईल के हमले शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मुज़ में सामान्य समुद्री आवाजाही पर प्रभावी रूप से रोक लगा रखी है। हालाँकि, कुछ जहाज़ों का सीमित आवागमन अब भी जारी है। ईरान ने जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने को समुद्री नौवहन की सुरक्षा और समझौता ज्ञापन से जुड़ी अपनी शर्तों के पालन से जोड़ रखा है।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *