ज़ेलेंस्की ने ईरान के ‘शाहिद’ ड्रोन की विनाशक क्षमता को स्वीकार किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में दावा किया कि रूसी हमलों में ईरानी ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस युद्ध के दौरान हथियार उन राजनीतिक निर्णयों से कहीं तेज़ी से विकसित हुए हैं, जो इन्हें रोकने के लिए लिए जाने चाहिए थे।
उन्होंने कहा कि जब ईरान ने पहली बार रूस को ‘शाहिद’ ड्रोन दिए थे, तब वे अपेक्षाकृत साधारण हथियार थे और उन्हें रोकना आसान था, लेकिन अब वे बदल चुके हैं। उनके अनुसार, इन ड्रोन के नए संस्करण जेट इंजन से लैस हैं, अलग-अलग गति से उड़ान भर सकते हैं, रियल टाइम में नियंत्रित किए जा सकते हैं। अब वे विभिन्न ऊँचाइयों पर उड़ान भर सकते हैं, अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए स्टारलिंक प्रणाली का उपयोग कर सकते हैं यहाँ तक कि ‘मदर ड्रोन’ के रूप में अन्य ड्रोन भी ले जा सकते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे युद्ध लंबा खिंचेगा, इसमें और अधिक संसाधन झोंके जाएंगे और इसके परिणाम और भी खतरनाक होते जाएंगे। उनका कहना था कि हथियारों का विकास, स्वयं युद्ध और यहाँ तक कि पुतिन का व्यवहार भी अधिक खतरनाक होता जा रहा है। लेकिन इस कथन के भीतर यह स्वीकारोक्ति भी छिपी है कि ईरानी ड्रोन अब सिर्फ “साधारण” हथियार नहीं रहे, बल्कि रणनीतिक संतुलन को प्रभावित करने वाली तकनीक बन चुके हैं।
साफ है, जिन क्षमताओं को लेकर आलोचना हो रही है, वही आज ईरान की तकनीकी प्रगति और उसकी ड्रोन शक्ति का खुला प्रमाण भी बन रही हैं।


popular post
अमेरिका और ईरान जिनेवा में परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के लिए सहमत: रिपोर्ट
अमेरिका और ईरान जिनेवा में परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के लिए सहमत: रिपोर्ट अमेरिकी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा