शहीद सुप्रीम लीडर के घर में वर्षों तक फ्रिज भी नहीं था: चिकित्सकीय टीम के प्रमुख
ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) का जीवन केवल राजनीतिक नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि वह सादगी, आत्मसंयम, परहेज़गारी और अपनी जनता के प्रति गहरी ज़िम्मेदारी की भावना का जीवंत प्रतीक था। उनके जीवन से जुड़ी एक घटना इस बात को उजागर करती है कि उन्होंने सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी अपने जीवन को आम लोगों की तरह सादा रखा और कभी सत्ता को निजी सुविधाओं का माध्यम नहीं बनने दिया।
सुप्रीम लीडर की चिकित्सकीय टीम के प्रमुखने उनके जीवन की एक घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि, एक दिन एक व्यक्ति ने एक भेड़ की क़ुर्बानी की और उसका कुछ गोश्त आदरपूर्वक सुप्रीम लीडर के घर भिजवाया। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से वह गोश्त वापस कर दिया गया। जब यह संदेश पहुँचाया गया कि यह किसी सरकारी ख़ज़ाने या सार्वजनिक धन से नहीं, बल्कि उनकी अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा गया है और उसका धार्मिक हक़ यानी ख़ुम्स भी अदा किया जा चुका है, तब सुप्रीम लीडर ने उसमें से केवल थोड़ा-सा हिस्सा स्वीकार किया और बाक़ी लौटा दिया।
जब इसकी वजह पूछी गई, तो जवाब मिला: “हमारे घर में फ्रिज नहीं है, इतना गोश्त कहाँ सुरक्षित रखा जाएगा?” यह सुनकर हर व्यक्ति हैरान रह गया, क्योंकि जिस शख़्स के हाथ में पूरे देश की नेतृत्व की ज़िम्मेदारी हो, जिसके एक इशारे पर राष्ट्रीय नीतियाँ तय होती हों, उसके घर में वर्षों तक फ्रिज जैसी साधारण सुविधा का न होना आज के दौर में अविश्वसनीय प्रतीत होता है। लेकिन यही वह सच्चाई थी जो उनके व्यक्तित्व की महानता को दर्शाती है।
यह केवल व्यक्तिगत सादगी नहीं थी, बल्कि यह एक विचारधारा थी—एक ऐसा दृष्टिकोण जिसमें नेता खुद को जनता से अलग नहीं समझता। आयतुल्लाह ख़ामेनेई का मानना था कि जब देश की आम जनता आर्थिक कठिनाइयों, प्रतिबंधों, महँगाई और जीवन की चुनौतियों से जूझ रही हो, तब नेतृत्व का नैतिक दायित्व है कि वह खुद भी संयम, सादगी और परहेज़गारी का जीवन जिए। ताकि उसे जनता के दर्द का वास्तविक एहसास बना रहे और उसके फ़ैसले हमेशा आम इंसान के हित में हों।
उनकी यही सोच उन्हें केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक ऐसे रहबर के रूप में स्थापित करती है जो अपनी क़ौम के दुख-दर्द को महसूस करता है, उनकी परेशानियों को अपनी परेशानी समझता है और निजी जीवन में त्याग तथा सादगी अपनाकर समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करता है।
शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की यह सादा जीवनशैली, ईरानी जनता के प्रति उनकी चिंता और अपने कर्तव्य के प्रति उनकी गहरी निष्ठा इस बात का प्रमाण है कि महान नेतृत्व महलों और विलासिता से नहीं, बल्कि चरित्र, त्याग और जनता के साथ खड़े रहने से पैदा होता है।


popular post
शिवसेना (शिंदे) में शामिल होकर बच्चू कडू ने ‘ज़िंदा समाधि’ ले ली है: शिवसेना यूबीटी
शिवसेना (शिंदे) में शामिल होकर बच्चू कडू ने ‘ज़िंदा समाधि’ ले ली है: शिवसेना यूबीटी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा