दिल्ली के विवेक विहार में AC के शॉर्ट सर्किट में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के विवेक विहार में AC के शॉर्ट सर्किट में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके विवेक विहार में तड़के हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया। शाहदरा के विवेक विहार फेज-1 स्थित एक चार मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य के लिए दमकल, पुलिस, क्राइम टीम, ट्रैफिक पुलिस और डीडीएमए की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

बताया जा रहा है कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:48 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते इमारत के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 12 से 14 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि 9 झुलसे हुए शव अलग-अलग मंजिलों से बरामद किए गए। इनमें एक शव पहली मंजिल, पांच शव दूसरी मंजिल और तीन शव सीढ़ियों की बंद मुमटी से मिले। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग घरेलू सामान में लगी, और आशंका जताई जा रही है कि हादसे की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

popular post

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान की पहचान बन गया

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *