शिवसेना (शिंदे) में शामिल होकर बच्चू कडू ने ‘ज़िंदा समाधि’ ले ली है: शिवसेना यूबीटी

शिवसेना (शिंदे) में शामिल होकर बच्चू कडू ने ‘ज़िंदा समाधि’ ले ली है: शिवसेना यूबीटी

हाल ही में पूर्व मंत्री बचू कड़ू (Bachchu Kadu) ने अपनी पार्टी ‘प्रहार जनशक्ति पार्टी’ को समाप्त करके शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने का फैसला किया है। इस पर शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र सामना (Saamana) में उन पर कड़ी आलोचना की गई है। संजय राउत द्वारा लिखे गए एक लेख में कहा गया कि “बच्चू कडू ने शिंदे गुट में शामिल होकर ज़िंदा समाधि ले ली है।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चू कडू ने कहा, “मैं आलोचनाओं की परवाह नहीं करता।”

अख़बार ने लिखा कि “अमरावती से कई बार विधायक रह चुके बच्चू कडू ने ‘मंदे (लाचार) समूह’ में शामिल होकर अपनी राजनीतिक ज़िंदगी की ज़िंदा समाधि ले ली है। उनके राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें विधान परिषद की सदस्यता भी दी गई है, इसलिए अब उन्हें इस समाधि में भी ‘देव’ (भगवान) दिखाई देने लगे हैं।”

‘सामना’ ने आगे लिखा कि “विधानसभा चुनाव हारने के बाद बच्चू कडू मछली की तरह तड़प रहे थे, लेकिन उनकी यह बेचैनी समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने किसानों के लिए आंदोलन किया, दिव्यांगों के लिए आवाज़ उठाई। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के शासनकाल में वे मंत्री भी थे। लेकिन जब शिंदे गुट अलग हुआ, तब यह ‘सेवक’ कार्यकर्ता सूरत, गुवाहाटी और गोवा की यात्राएं करके लौटा और सत्ता के दरबारों में भटकता रहा कि शायद उसे मंत्री पद मिल जाए, मगर ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार उसने सरकार के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया।”

लेख में आगे कहा गया कि “बच्चू कडू का असली चेहरा सामने आ चुका था और जनता उन्हें पहचान चुकी थी, इसलिए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जनता ने उनसे उनकी विधायक की कुर्सी छीन ली। तभी से वे बेचैन थे। अब वे कह रहे हैं कि वे सदस्यता के लिए शिंदे गुट में नहीं गए, बल्कि किसानों और दिव्यांगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए गए हैं, लेकिन यह सब सिर्फ नौटंकी है।”

इसका जवाब देते हुए नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में बच्चू कडू ने कहा,

“संजय राउत कहते हैं कि, मैं शिवसेना में इसलिए शामिल हुआ क्योंकि मुझमें जीतने की क्षमता नहीं थी। शायद यह सही भी हो, क्योंकि राजनीतिक हालात बदल चुके हैं। आज राजनीति जाति और धर्म के नाम पर चल रही है, मतदाता पैसे की ओर झुक रहा है। जब लोकतंत्र को बचाने वाले लोग ही नहीं हैं, तो लोकतंत्र ज़िंदा कैसे रहेगा?”

उन्होंने आगे कहा,

“मैंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला मजबूरी में नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक हालात को देखते हुए किया है। शिवसेना में टूट के बाद जो लोग गुवाहाटी गए थे, वे सब चुनाव जीत गए और मैं अकेला हार गया। मैं मानता हूं कि, मुझसे गलतियां हुई हैं, लेकिन वे इतनी बड़ी नहीं थीं। मैंने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि मेरे कार्यकर्ता राजनीतिक रूप से ज़िंदा रह सकें।”

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा,

“बच्चू कडू थककर बैठ जाने वालों में से नहीं है। मैं किसानों और दिव्यांगों के लिए आवाज़ उठाता रहूंगा और उनके लिए काम करता रहूंगा।”

अपनी पार्टी के भीतर उठ रहे विरोध पर उन्होंने कहा,

“जो लोग किसानों के लिए लड़ना चाहते हैं, वे मेरा साथ देंगे। जिनके पेट में दर्द है, वे धोखा देंगे।”

popular post

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान की पहचान बन गया

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *