सऊदी अरब ने ईरान पर इज़रायली हमले की कड़े शब्दों में निंदा की

सऊदी अरब ने ईरान पर इज़रायली हमले की कड़े शब्दों में निंदा की

सऊदी अरब ने अतिक्रमणकारी शासन इज़रायल द्वारा ईरान की ज़मीन पर किए गए ताज़ा हमले को अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन क़रार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। फार्स न्यूज़ एजेंसी के अंतरराष्ट्रीय मामलों के अनुसार, सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह इस हमले की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा पर सीधा हमला है, जो सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

रियाज़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर यह ज़िम्मेदारी है कि वे इस हमले को तुरंत रोकने के लिए ठोस क़दम उठाएं और ऐसी कार्रवाइयों की पुनरावृत्ति को रोका जाए। हालांकि सऊदी अरब, ग़ाज़ा पट्टी में होने वाले नरसंहार और इज़रायली अत्याचार पर भी इसी तरह के बयान देता रहा है, लेकिन इज़रायल के ख़िलाफ़ खुल्लम खुल्ला तौर पर कभी भी कुछ नहीं बोलता।

वास्तविकता यह है कि, आज इज़रायल पूरे मध्य पूर्व में अशांति और उत्पीड़न का पर्याय बन चुका है। उसके तमाम अपराध में अमेरिका उसका पूरी तरह भागीदार है। इज़रायल के हमले पर और अत्याचार पर मानवाधिकार संगठन और संयुक्त राष्ट्र मूक दर्शक बने हुए हैं। सऊदी अरब को अपनी दोहरी नीति पर ग़ौर करना चाहिए, केवल बयानबाज़ी से कुछ नहीं हो सकता। सऊदी अरब अगर इज़रायल को अवैध राष्ट्र मानता है तो उसे इज़रायल के साथ सभी प्रकार के संबंध ख़त्म कर देने चाहिए,वरना सिर्फ़ निंदा और प्रेस विज्ञप्तियों से न तो फिलिस्तीन को राहत मिलेगी, न ही ईरान को सुरक्षा।

popular post

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *