आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से मजलिस-ए-तश्ख़ीस-ए-मसलहत-ए-निज़ाम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। परिषद के प्रवक्ता के अनुसार, ईरान के संविधान के अनुच्छेद 111 के तहत यदि किसी कारणवश सर्वोच्च नेता का पद रिक्त हो जाता है, तो नए नेता के चयन तक एक अस्थायी नेतृत्व परिषद का गठन किया जाता है।

इस अस्थायी परिषद में राष्ट्रपति, न्यायपालिका के प्रमुख और गार्जियन काउंसिल के फ़क़ीह सदस्यों में से एक शामिल होता है। इसी संवैधानिक प्रावधान के तहत आयतुल्लाह अलीरेज़ा आराफी को फ़क़ीह सदस्य के रूप में अस्थायी नेतृत्व परिषद में चुना गया है।

आयतुल्लाह अली रज़ा आरफ़ी साहब (ह) को शूरा-ए निगहबान की जानिब से इमाम ख़ामेनई (र) के जानशीन के इंतिख़ाब होने तक इंटरिम-क़यादत के किए मुंतख़ब किया गया है। याद रहे अगली रहबरी का इंतिख़ाब मजलिस-ए ख़ूबरगान की क़ानूनी कार्रवाइयों के ज़रिए होगा। तब तक क़ानून के हिसाब से इस ख़ाली हिस्से को इंटरिम क़यादत पुर करती है।*

प्रवक्ता ने बताया कि इस चयन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का नेतृत्व बिना किसी रुकावट के चलता रहे और शासन व्यवस्था में स्थिरता बनी रहे। साथ ही, मजलिस‑ए‑ख़ुबरेगान‑ए‑रहबरी को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वह यथाशीघ्र स्थायी सर्वोच्च नेता का चयन करे।

अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय पूरी तरह संवैधानिक ढांचे के अनुरूप है और इसका मकसद संवेदनशील समय में सत्ता के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करना है। सरकार और संबंधित संस्थाएं इस प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने के लिए समन्वय में कार्य कर रही हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *