लेबनान को सच बोलने की सजा, सऊदी अरब ने राजदूत बुलाया
लेबनान पिछले काफी समय से ही गंभीर संकटों का सामना कर रहा है। ऐसे में अरब देशों के साथ उसके संबंधों में तनाव नए संकट को जन्म दे सकता है।
लेबनान के सूचना मंत्री के एक सच ने सऊदी अरब और बहरैन समेत कई अरब देशों को क्रोधित कर दिया है। सऊदी अरब और बहरैन सहित कुछ अरब देश लेबनान पर उस वक्त अत्यधिक क्रोधित हो गए जब लेबनान के सूचना मंत्री जॉर्ज करज़ही ने लेबनान और क्षेत्रीय संकट में इन अरब देशों की नकारात्मक भूमिका को लेकर सच्चाई उजागर कर दी जिस से तिलमिलाए सऊदी अरब ने लेबनान के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश देते हुए बैरुत से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।
लेबनान के सूचना मंत्री जॉर्ज ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा था के लेबनान पर इस्राईल के हमलों का मुकाबला करते हुए हिज्बुल्लाह ने देश की रक्षा की है यही काम यमन में अंसारुल्लाह जन आंदोलन और वहां की जनता कर रही है। यमन पर सऊदी अरब ने हमले किए हैं यमनी जनता या अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब पर हमले नहीं किए।
आई मॉनिटर 24 की रिपोर्ट के अनुसार लेबनानी सूचना प्रसारण मंत्री के बयान से बेहद नाराज सऊदी अरब ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बैरुत से अपने राजदूत को वापस बुलाते हुए लेबनान से सऊदी अरब के लिए किसी भी तरह के आयात पर पाबंदी लगा दी है।
सऊदी अरब ने लेबनानी मंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लेबनान प्रशासन दोनों देशों के बीच सुधार की प्रक्रिया का ख्याल नहीं रख रहा है और इस कारण हालात और संगीन होते जा रहे हैं। विदेश नीति में सऊदी अरब का पिछलग्गू कहलाने वाले बहरैन ने भी लेबनानी राजदूत को 48 घंटे के अंदर अंदर मनामा से चले जाने के लिए कहा है।
वहीँ इस पूरे घटनाक्रम पर लेबनान के एमटीवी ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि जल्द ही खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों की ओर से भी लेबनान के राजदूतों को देश छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।
याद रहे कि लेबनान को राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से अपने नियंत्रण में करने का प्रयास कर रहा सऊदी अरब पिछले कई वर्षों से लेबनान को लेकर आक्रोशित है। प्रधानमंत्री नजीब मीकाती ने सऊदी अरब के फैसले पर खेद जताते हुए कहा है कि लेबनान का अरब देशों के साथ अपने संबंधों को लेकर हमेशा ही सकारात्मक रुख रहा है।


popular post
हिज़्बुल्लाह ने हमें दो हज़ार साल पीछे धकेल दिया है: किर्यात शिमोना के निवासी
हिज़्बुल्लाह ने हमें दो हज़ार साल पीछे धकेल दिया है: किर्यात शिमोना के निवासी क़िर्यात
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा