अमेरिका जा रहे थे ईरान द्वारा रोके गए यूनानी ऑयल टैंकर

अमेरिका जा रहे थे ईरान द्वारा रोके गए यूनानी ऑयल टैंकर

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से खबर देते हुए एनबीसी न्यूज़ ने कहा है कि ईरान ने यूनान के जिन ऑयल टैंकरों को रोका है वह अमेरिका के लिए तेल लेकर जा रहे थे.

बाइडन प्रशासन के एवं पूर्व अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खबर देते हुए अमेरिकी मीडिया समूह एनबीसी ने कहा है कि ईरान ने यूनान के जिन ऑयल टैंकरों को रोका है वह अमेरिका जा रहे थे इन में एक टैंकर पर 100 मिलियन डॉलर से अधिक क़ीमत का हज़ारों गैलन तेल लदा हुआ था.

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी एवं अमेरिका के एक अन्य पूर्वाधिकारी के हवाले से खबर देते हुए एनबीसी ने कहा कि जिस समय अमेरिका में गैसोलीन की कीमतें आसमान छु रही हैं ईरान ने यूनान के उन ऑयल टैंकरों को रोक लिए है जो अमेरिका जा रहे थे. इस टैंकर पर 100 मिलियन डॉलर से अधिक क़ीमत का हज़ारों गैलन तेल लदा हुआ था.

एनबीसी ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा कि मई के अंत में यूनान का Prudent Warrior टैंकर इराक से टेक्सास के लिए जा रहा था. ईरान ने अमेरिका जा रहे इस टैंकर को फारस की खाड़ी के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में रोक लिया और अपनी समुद्री सीमा में ले आया.

बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यूनान के झंडे वाले दो ऑयल टैंकरों को रोके जाने की पुष्टि करते हुए कहा था कि हम ईरान के इस क़दम की निंदा करते हैं. अमेरिका ने इन ऑयल टैंकरों के बारे में और अधिक जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा था कि हम नहीं जानते कि ऑयल टैंकर कहा जा रहे थे.

याद रहे कि 26 मई को फारस की खाड़ी ईरान के IRGC बल की नेवी इकाई ने फारस की खाड़ी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए यूनान के दो तेल टैंकरों को जब्त कर लिया था.

इस से पहले यूनान ने भी ईरान के झंडे वाले एक ऑयल टैंकर को पिछले महीने जब्त किया था. रॉयटर्स ने दावा करते हुए कहा था कि ग्रीस ने इस टैंकर पर लदे गैसोलीन को संयुक्त राज्य अमेरिका पहुँचा दिया था.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *