यमन में सऊदी सेनाओं में भगदड़! अंसारुल्लाह के हाथ लगे आधुनिक अमेरिकी हथियार

यमन में सऊदी सेनाओं में भगदड़! अंसारुल्लाह के हाथ लगे आधुनिक अमेरिकी हथियार 

बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से में अपने ठिकानों से सऊदी समर्थित लड़ाकों के बड़े पैमाने पर भागकर अदन की ओर जाने के बाद हालात तेज़ी से बदल गए। बताया गया कि सऊदी अरब ने भागते समय अपने ही कई लड़ाकों को हवाई हमलों का निशाना बनाया। सऊदी समर्थित लड़ाकों के बड़े पैमाने पर भागने के बाद दक्षिणी यमन में यमनी लड़ाकों ने ऐसे दृश्य पेश किए, जिससे अमेरिकी नाराज़ हो गए।

इस बीच, यमनी सूत्रों ने अपनी नई मैदानी रिपोर्टों में दावा किया है कि, सनआ की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब और अदन की खाड़ी के विशाल तटीय इलाकों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। साथ ही, उनके हाथों अमेरिकी हथियारों और बख्तरबंद सैन्य वाहनों का एक बड़ा भंडार भी लगा है।

अरब सागर से लेकर अदन की खाड़ी तक के तटीय इलाकों पर यमनी सेनाओं का पूर्ण नियंत्रण

यमनी सेनाओं की ये बढ़त ऐसे समय में सामने आई है, जब सैन्य और राजनीतिक घटनाक्रमों की एक पूरी शृंखला ने रियाद को दक्षिणी यमन में अपने सैन्य कमान ढांचे और सहयोगी गुटों का पुनर्गठन करने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी दौरान, सनआ की सेनाओं ने अरब सागर और अदन की खाड़ी से लगे तटीय इलाकों में अपनी तैनाती पूरी कर ली है। ये इलाके दक्षिणी बाब अल-मंदेब से लेकर अदन प्रांत के रास इमरान तक फैले हुए हैं।

पश्चिमी लहज प्रांत के अल-मुदारिबा मोर्चे के मैदानी सूत्रों ने बताया कि सना की सेनाएं अब जुबाब, अल-हरीकिया, साकिया, रास अल-आरा और उसके बंदरगाह तथा खोर उमैरा के इलाकों में तैनात हैं। बताया गया है कि उन्होंने बिना किसी लड़ाई के लगभग 100 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में प्रवेश कर वहां अपनी मौजूदगी स्थापित कर ली है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेनाओं ने अदन की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापारिक मार्गों के आसपास स्थानीय और क्षेत्रीय जलक्षेत्र में कई समुद्री गश्त भी की हैं।

यमनी लड़ाकों के हाथ लगे आधुनिक अमेरिकी सैन्य उपकरण

इस संबंध में सना के सैन्य सूत्रों ने लेबनानी अखबार अल-अखबार को बताया कि लड़ाई के दौरान सना की सेनाओं ने दर्जनों आधुनिक अमेरिकी सैन्य वाहनों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है। ये वाहन विशेष रूप से अल-मुदारिबा, रास अल-आरा और खोर उमैरा क्षेत्र के खराज सैन्य शिविर में ज़ब्त किए गए।

इससे पहले भी सनआ की सेनाओं ने उन ठिकानों से बरामद गोला-बारूद के बक्सों की तस्वीरें जारी की थीं, जहां सऊदी अरब समर्थित गुट तैनात थे। इन बक्सों पर अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) का लोगो लगा हुआ था। इसी संदर्भ में, अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य हिजाम अल-असद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि सना की सेनाओं ने जुबाब में बड़ी मात्रा में अमेरिकी हथियार ज़ब्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के ख़ज़ाने से इन लड़ाकों पर दसियों अरब डॉलर ख़र्च किए जाने के बावजूद अब यमनी लड़ाकों के हाथ अमेरिकी निर्मित हथियारों और उपकरणों का एक विशाल तथा आधुनिक भंडार लग गया है। इसमें विशेष रूप से बख्तरबंद वाहन और तोपखाने शामिल हैं।

वहीं, पर्यवेक्षकों ने अनुमान लगाया है कि सऊदी अरब ने जुबाब और बाब अल-मंदेब के रेगिस्तानी इलाकों में जितने वाहन, बख्तरबंद सैन्य वाहन और उपकरण गंवाए हैं, उनकी संख्या 1990 के खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत से पीछे हटते समय इराक़ द्वारा छोड़े गए सैन्य उपकरणों से भी कहीं अधिक है।

इस संबंध में दक्षिणी यमन के सूत्रों ने बताया कि भागते हुए लड़ाके अपने पीछे निम्नलिखित सैन्य उपकरण छोड़ गए:

– बख्तरबंद वाहनों से भरे 100 ट्रक।

– 200 से अधिक अमेरिकी सैन्य वाहन।

– Oshkosh MATV और Navistar MaxxPro जैसे आधुनिक सैन्य वाहन।

– BAE Caiman बख्तरबंद सैन्य वाहन।

– M1151 Humvee सैन्य जीपें।

– बड़ी संख्या में आधुनिक ‘हेल कैनन’ (Hell Cannon) तोपें।

popular post

यमन में सऊदी सेनाओं में भगदड़! अंसारुल्लाह के हाथ लगे आधुनिक अमेरिकी हथियार

यमन में सऊदी सेनाओं में भगदड़! अंसारुल्लाह के हाथ लगे आधुनिक अमेरिकी हथियार  बाब अल-मंदेब

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *