नेतन्याहू और उनके क़रीबी सहयोगी इस्राईल के लिए ख़तरा हैं: आइज़ेनकोट
इस्राईल में विपक्षी गठबंधन के नेता आइज़ेनकोट ने कहा है कि, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके क़रीबी सहयोगी इस्राईल के लिए एक ठोस, प्रत्यक्ष और तत्काल ख़तरा हैं। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू को एक मिनट के लिए भी सत्ता में बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
आइज़ेनकोट ने अपने बयान में कहा, ”जब तक वह पद पर बने रहेंगे, तब तक इस्राईल में निष्पक्ष और क़ानूनी चुनाव कराना संभव नहीं होगा। मेरे सभी गठबंधन संबंधी विचार-विमर्श में मेरा मार्गदर्शन करने वाला मूल सिद्धांत यही है।”
आइज़ेनकोट ने आगे कहा कि, नेतन्याहू के कार्यालय के अधिकारियों की कथित संलिप्तता वाले ‘कतरगेट’ घोटाले के बाद एक और घोटाला सामने आया है। इसमें कथित तौर पर फर्जी सबूतों के ज़रिए साज़िश रचकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई और इस्राईली नागरिकता रखने वाले फिलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ पुलिस का इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की तत्काल जांच की जाए। साथ ही, सामने आई जानकारियों को लेकर पुलिस और इस्राईल की आंतरिक ख़ुफ़िया एजेंसी शिन बेट से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा जाए। आइज़ेनकोट ने यह भी कहा कि वह चुनावी प्रक्रिया की जांच के लिए एक जांच आयोग के गठन का प्रयास करेंगे।
इस बीच, प्रधानमंत्री नेतन्याहू की पार्टी ने आइज़ेनकोट के बयानों को भड़काऊ करार दिया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की पार्टी लिकुड की ओर से जारी लिखित बयान में आइज़ेनकोट पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया गया कि वह भड़काऊ बयान दे रहे हैं और उनके बयान चौंकाने वाले हैं।
बयान में दावा किया गया कि चुनाव में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल नहीं कर पाने के बावजूद नेतन्याहू ने ‘राष्ट्रीय एकता सरकार’ बनाने के लिए विपक्ष की ओर सहयोग का हाथ बढ़ाया था। इसके विपरीत, आइज़ेनकोट और उनके समर्थक रोजाना भड़काऊ बयान जारी कर रहे हैं।
इस्राईली मीडिया के अनुसार, चुनाव के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा आंतरिक खुफिया एजेंसी शिन बेट (शाबाक) और पुलिस का इस्तेमाल करके कथित साजिश रचने के आरोपों की जांच की जा रही है।


popular post
नेतन्याहू और उनके क़रीबी सहयोगी इस्राईल के लिए ख़तरा हैं: आइज़ेनकोट
नेतन्याहू और उनके क़रीबी सहयोगी इस्राईल के लिए ख़तरा हैं: आइज़ेनकोट इस्राईल में विपक्षी गठबंधन
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा