सऊदी गठबंधन की कमान अल-रुवैली को सौंपना, सऊदी क़ब्ज़े की खुली स्वीकारोक्ति: अंसारुल्लाह

सऊदी गठबंधन की कमान अल-रुवैली को सौंपना, सऊदी क़ब्ज़े की खुली स्वीकारोक्ति: अंसारुल्लाह

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के एक सदस्य ने यमन में सऊदी गठबंधन सेनाओं की कमान सऊदी अरब के सेना प्रमुख को सौंपे जाने को ‘क़ब्ज़े की खुली स्वीकारोक्ति’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से रियाद के मध्यस्थ की भूमिका निभाने का दावा भी खत्म हो गया है।

सऊदी मीडिया ने बीती रात ख़बर दी कि सऊदी अरब के शाह मोहम्मद बिन सलमान ने रक्षामंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान के प्रस्ताव पर सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज बिन हामिद अल-रुवैली को उनके मौजूदा पद पर बरक़रार रखते हुए सऊदी गठबंधन सेनाओं का कार्यवाहक कमांडर नियुक्त किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की संयुक्त सेनाओं की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल फ़हद बिन हमद बिन अब्दुलअज़ीज़ अल-सलमान को सऊदी रक्षामंत्री का सैन्य मामलों का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने इस नियुक्ति पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि यह क़दम रियाद के मध्यस्थ की भूमिका निभाने के दावे का खुला उल्लंघन है। इस आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य मोहम्मद अल-फरह ने इस फैसले की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा:

“यह खुले तौर पर क़ब्ज़े की कार्रवाई है। सऊदी अरब लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने यमन पर आक्रमण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी से इनकार करता रहा है और दावा करता रहा है कि वह मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। लेकिन आज उसने अपने ही सेना प्रमुख को यमन में अपने भाड़े के लड़ाकों का प्रत्यक्ष कमांडर नियुक्त कर दिया है।”

उन्होंने आगे कहा,

“यह दम इस बात की स्वीकारोक्ति है कि मौजूदा युद्ध सऊदी अरब और यमन के बीच का संघर्ष है। यह यमन पर सीधे क़ब्ज़ा करने की कोशिश है, जिसका नेतृत्व सऊदी अरब के सेना प्रमुख फैयाज अल-रुवैली के हाथों में है।”

विश्लेषकों का मानना है कि लेफ्टिनेंट जनरल अल-रुवैली को यमन में गठबंधन सेनाओं की कमान सौंपे जाने और अंसारुल्लाह की ओर से इसे तुरंत ‘क़ब्ज़े की स्वीकारोक्ति’ करार दिए जाने से संकेत मिलता है कि रियाद ने अपने सैन्य हस्तक्षेप को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। अब देखना यह होगा कि कमान के ढांचे में यह बदलाव यमन युद्ध को और अधिक सैन्य कार्रवाई तथा संघर्ष की तीव्रता की ओर ले जाता है या किसी नए समझौते की ज़मीन तैयार करता है।

popular post

यमन में सऊदी सेनाओं में भगदड़! अंसारुल्लाह के हाथ लगे आधुनिक अमेरिकी हथियार

यमन में सऊदी सेनाओं में भगदड़! अंसारुल्लाह के हाथ लगे आधुनिक अमेरिकी हथियार  बाब अल-मंदेब

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *