राजस्थान में चिरंजीवी योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज बंद
राजस्थान में सरकार बदलते ही chiranjeevi yojana के तहत निजी अस्पतालों ने मरीजों का इलाज चिरंजीवी योजना के तहत करना बंद कर दिया है। अस्पतालों के मालिकों का कहना है कि चिरंजीवी योजना से किए गए इलाज की राशि हमें कौन सी सरकार देगी पहले यह तय होने के बाद ही हम चिरंजीवी कार्ड के जरिए मरीज का इलाज सुचारू रूप से आरंभ कर पाएंगे।
चिरंजीवी योजना राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान की जनता के फ्री इलाज के लिए चालू की गई एक जन कल्याणकारी योजना थी जिसके अंदर पहले 10 लख रुपए तक का इलाज राजस्थान की जनता को दिया जाता था लेकिन बाद में इसे बड़ा करके 25 लख रुपए कर दिया गया। चिरंजीवी योजना के तहत लोग अपनी छोटी से लेकर के बड़ी बीमारी तक का इलाज निजी में सरकारी अस्पतालों में जाकर फ्री में करवा सकते थे।
चिरंजीव योजना से राजस्थान के हजारों लोग निजी अस्पतालों में वह सरकारी अस्पतालों में अपना फ्री इलाज करवा रहे थे। इलाज करा रहे मज़दूरों ने बताया कि चिरंजीवी योजना राजस्थान की जनता के लिए वरदान है। उन लोगों ने बताया कि ऐसा लगता ही नहीं कि हमारा किसी सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन लोगों को कहना था कि वहां का जो स्टाफ है वह बहुत अच्छे से मरीज की देखभाल करते हैं।
समय-समय पर वहां पर उन्हें देखा जाता है और चिरंजीवी योजना के तहत राजस्थान के कई लोगों ने अपनी किडनी जैसी बड़ी बीमारियों का भी इलाज करवाया है। कई लोगों ने किडनी ट्रांसप्लांट भी करवाया है। किडनी ट्रांसप्लांट में लगभग 8 से 10 लख रुपए का खर्चा आ जाता है।
राजस्थान में अब गरीब मजदूरों को दर-दर की ठोकर खाना पड़ रहा है। निजी अस्पताल संचालकों ने आरजीएचएस और चिरंजीवी योजना में मरीजों का कैशलेस इलाज करना लगभग बंद कर दिया है। जयपुर में दोनों योजनाओं में मरीज इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन वहां बढ़ती वेटिंग से मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने से बच रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद से मरीजों को इलाज लेने में बाधा हो रही है। चिरंजवी योजना से जुड़े जयपुर के नीजि अस्पतालों ने सरकार बदलते ही इलाज लगभग पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके पीछे निजी अस्पताल और नर्सिंगहोम्स सोसायटी का कहना है कि इलाज बंद होने के पीछे तीन कारण है।
पहला—निजी अस्पतालों का 400 करोड़ का पेमेंट अटका हुआ है।
दूसरा–योजना पर संशय बरकरार
तीसरा–सिस्टम में खराबी


popular post
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा