युद्ध-विराम लेबनान के प्रतिरोध की दृढ़ता और ईरान के समर्थन का परिणाम है: सरदार क़ानी
ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर सरदार इस्माइल क़ानी ने कहा लेबनान में हुए युद्ध-विराम पर कहा: लेबनान और क्षेत्र के प्रिय लोग जानते हैं कि इस निर्णायक संघर्ष के मैदान में विजेता बहादुर हिज़्बुल्लाह है। यदि युद्ध-विराम होता है, तो यह लेबनान के प्रतिरोध की मज़बूत स्थिरता और इस्लामी गणराज्य ईरान के समर्थन का परिणाम है।
उन्होंने कहा, कुछ लोग सम्मानित लेबनानी जनता पर अपमान थोपने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हिज़्बुल्लाह की दृढ़ता “हैहात मिन्नज़-ज़िल्ला” (हम अपमान स्वीकार नहीं करेंगे) को साबित करती है।
इस्माइल क़ानी ने अपने बयान में कहा कि यह युद्ध-विराम किसी कूटनीतिक दबाव का नहीं बल्कि मैदान में “प्रतिरोध की ताकत” का नतीजा है। उनके अनुसार, लेबनान और पूरे क्षेत्र की जनता इस बात को समझती है कि इस संघर्ष में निर्णायक बढ़त हिज़्बुल्लाह को मिली है।
सरदार अहमदियान: लेबनान की जनता और हिज़्बुल्लाह के बहादुर प्रतिरोध ने दुश्मन को पीछे हटने और युद्ध-विराम स्वीकार करने पर मजबूर किया। ईरान हमेशा प्रतिरोध के समर्थन को अपनी एक महत्वपूर्ण रणनीतिक और रक्षात्मक नीति मानता है। आज शहीदों के खून और शहीद नेतृत्व की बरकत से एकजुट प्रतिरोध पहले से अधिक मजबूत और स्थिर हो गया है।
लेबनान में हिज़्बुल्लाह के हमलों की लहर के बाद युद्ध-विराम शुरू
कुछ ही देर पहले, बेरूत समयानुसार रात 12:00 बजे, हिज़्बुल्लाह और इज़रायली शासन के बीच युद्ध-विराम शुरू हो गया। युद्ध-विराम से ठीक पहले, हिज़्बुल्लाह ने कई चरणों में मिसाइल हमले कर इज़रायली सेना के ठिकानों और उपकरणों को निशाना बनाया।
सूत्रों के अनुसार, युद्ध-विराम लागू होने से ठीक पहले हिज़्बुल्लाह ने कई चरणों में हमले तेज कर दिए थे। इन हमलों में इज़रायली सैन्य ठिकानों, निगरानी प्रणालियों और लॉजिस्टिक सप्लाई लाइनों को निशाना बनाया गया। माना जा रहा है कि इस आखिरी चरण के हमलों का उद्देश्य युद्ध-विराम से पहले अधिकतम सामरिक बढ़त हासिल करना था, ताकि बातचीत की स्थिति मजबूत हो सके।


popular post
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा
लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा