नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे किसानों को ट्रैक्टर रैली की अनुमति मिलने के बाद ने दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है गणतंत्र दिवस को परेड वाले तीनों मार्गों सिंघू बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर आज शाम से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इसके लिए एडवाइजरी की गई है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे जिसकी वजह से इन मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि परेशानी से बचने के लिए इन रास्तों के अलावा दूसरे रास्तों को चुनें ।
ये रूट रहेंगे डायवर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि एनएच -44 जीटीके रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सिंघू शनि मंदिर, अशोक फार्म / जंति टाल, हमीदपुर, सुंदरपुर माजरा,मुखमेलपुर, कादीपुर, कुशक कॉलोनी, मुकरबा चौक, जीटीके डिपो से डायवर्ट किया जाएगा।
बवाना रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को जेल रोड, केएनके मार्ग, जी 3 एस मॉल, मधुबन चौक, रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, रिठाला चौक, पंसाली चौक, हेलीपैड टी-पॉइंट, उत्सव रोड, डीएसआईआईडीसी रोड सेक्टर -4, नरेला बवाना रोड, चित्रा धरम कांटा से डायवर्ट किया जाएगा।
कंझावला रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को कराला, कंझावला गांव, जयंती टोल, कुतुबगढ़-गढ़ी रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे एनएच -44-जीटीके रोड, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बादली मेट्रो स्टेशन, बादली बवाना रोड, बवाना रोड पर बवाना चौक, बवाना कंझावला रोड, कंझावला तक औचंदी बॉर्डर तक जाने से बचें।
There will be some diversions of route due to the tractor rally. Traffic of NH 44 will divert at Singhu Sani Mandir, Ashok farm, Sundarpur, Mukarba Chowk : Meenu Chaudhary, Joint Commissioner of Police (Traffic Operations) pic.twitter.com/Sri5qkjDPU
— ANI (@ANI) January 25, 2021


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा