केजरीवाल और सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने बरी किया 

केजरीवाल और सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने बरी किया 

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि दोनों के खिलाफ सबूत नहीं है। आरोप साबित नहीं होता है। सीबीआई ने साजिश गढ़ने की कोशिश की। उसका सिद्धांत ठोस सबूतों की जगह पर अनुमान था।

इस मामले में सीबीआई ने 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने किसी भी तरह के आरोप तय करने से मना करते हुए सभी को इस मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट से बरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक नजर आए।

उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया है। आज ये साबित हो गया है। केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आप पार्टी कट्टर ईमानदार है।

दिल्ली शराब नीति मामले में रॉउज एवन्यू कोर्ट ने अपने फैसले की कॉपी में सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ जांच की अनुसंशा करते हुए लिखा है। कोर्ट ने कहा है कि यदि जांच सही नहीं पाई जाती है तो कोर्ट का दायित्व केवल ऐसी सामग्री को खारिज करना नहीं, बल्कि संबंधित जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश करना भी है।

कोर्ट ने साफ किया कि बिना ठोस सबूत के किसी व्यक्ति को आरोपी बनाना जांच तंत्र की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाता है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक जांच में हुई अनियमितताओं को बिना परिणाम के छोड़ देना आपराधिक न्याय प्रणाली में जनता के भरोसे को कमजोर करता है और यह विधि के शासन के सिद्धांत के विपरीत है। इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व फैसले का भी हवाला दिया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनु सिंघवी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि लोकतंत्र में आरोप सबूत का विकल्प नहीं हो सकते हैं।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *