ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट आज नहीं होगी दाखिल, कोर्ट से की और समय की माँग

ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट आज नहीं होगी दाखिल, कोर्ट से की और समय की माँग

अदालत के आदेश के अनुसार 14 से16  मई के बीच सुबह 8  बजे से दोपहर 12 बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कार्य किया गया। 17 मई को सर्वे से संबंधित रिपोर्ट अदालत में पेश की जानी थी लेकिन इसके लिए हम अदालत से समय की मांग की है।

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिनों तक सर्वे करने वाले पैनल में शामिल रहे एडवोकेट कमिश्नर ने कहा है कि आज कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट दाखिल नहीं करेंगे। एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हम लोग अलग-अलग रिपोर्ट दाख़िल नहीं करेंगे बल्कि तीनों लोग मिलकर एक रिपोर्ट दाखिल करेंगे। इसके लिए कोर्ट से सोमवार तक समय मांग सकते हैं।इससे पहले वाराणसी की अदालत ने एडवोकेट कमिशनर से 17 मई को सर्वे रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

सिंह ने कहा कि अदालत के आदेश के अनुसार,14  से16  मई के बीच सुबह 8  बजे से दोपहर12  बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कार्य किया गया।17 मई को सर्वे से संबंधित रिपोर्ट अदालत में पेश की जानी थी लेकिन इसके लिए हम अदालत से समय मांगेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम आज यानी मंगलवार को अदालत में रिपोर्ट नहीं जमा कर रहे हैं क्योंकि यह अभी पुरी तरह से तैयार नहीं है। अदालत जो भी समय देगी हम उसमें रिपोर्ट पेश करेंगे।

सोमवार16  मई को ज्ञानवापी मस्जिद में तीसरे और आखिरी दिन हुए सर्वे में हिन्दू पक्ष द्वारा दावा किया गया है कि मस्जिद परिसर के अंदर कुएं से शिवलिंग मिला है। इस पर निचली अदालत ने जिला प्रशासन को उस स्थान को सील करने का निर्देश दिया है जहां शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है।

 

popular post

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *