आईआरजीसी नौसेना ने नियमों के उल्लंघन करने वाले जहाज़ पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाई

आईआरजीसी नौसेना ने नियमों के उल्लंघन करने वाले जहाज़ पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाई

आईआरजीसी की नौसेना ने कहा कि उसने पहले ही चेतावनी दी थी कि हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में विदेशी देशों का हस्तक्षेप और जहाज़ों को तय मार्ग से हटाकर चलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नौसेना के अनुसार, कुछ घंटे पहले विदेशी पक्षों के उकसावे पर कई जहाज़ तय समुद्री मार्ग छोड़कर दूसरे रास्ते से गुजरने लगे। उन्हें बार-बार सही मार्ग पर लौटने की चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने इन निर्देशों की अनदेखी की।

इसके बाद एक जहाज़, जिसने अपनी पहचान बताने वाली प्रणाली (ट्रैकिंग सिस्टम) बंद कर दी थी और समुद्री सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया था, उसे चेतावनी के तौर पर गोली मारकर रोक दिया गया।

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद

आईआरजीसी की नौसेना ने घोषणा की है कि विदेशी हस्तक्षेप के कारण पैदा हुई असुरक्षा को देखते हुए हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को अगले आदेश तक और इस क्षेत्र में अमेरिका के हस्तक्षेप समाप्त होने तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान किसी भी जहाज़ को वहां से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

बयान में कहा गया है कि यदि अमेरिका या उसके सहयोगी इस घटना को बहाना बनाकर ईरान के खिलाफ कोई नया हमला करते हैं, तो उन्हें पहले से अधिक कड़ा जवाब दिया जाएगा और क्षेत्र में उनके अन्य सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जाएगा।

नौसेना ने यह भी कहा कि इस स्थिति के लिए अमेरिका, इस्राईल और वे देश जिम्मेदार होंगे जिन्होंने अपनी जमीन पर उनके सैन्य अड्डों को जगह दी है।

ब्रिटेन की समुद्री संस्था का बयान

ब्रिटेन की समुद्री व्यापार निगरानी संस्था ने कहा है कि फ़ारस की खाड़ी में जिस जहाज़ को निशाना बनाया गया, उसके चालक दल ने अपनी जान बचाने के लिए जहाज़ छोड़ दिया है। फिलहाल सभी लोग लाइफबोट (बचाव नौका) में सुरक्षित हैं।

popular post

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *