आईएसआईएस से झड़पों के बाद बोको हराम के नेता ने की आत्महत्या आईएसआईएस से संबंधित एक आतंकी गुट से झड़पों के बाद नाइजर और नाइजीरिया समेत पश्चिमी अफ्रीका के कई देशों में आतंक का पर्याय बन चुके आतंकी गुट बोको हराम के नेता अबू बकर ने आत्महत्या कर ली है।
कहा जा रहा है कि बोको हराम के नेता ने आईएसआईएस से जुड़े एक प्रतिद्वंदी आतंकी गुट के साथ हुए संघर्ष के बाद आत्महत्या कर ली है।
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अबू बकर शेखाऊ ने आईएसआईएस से संबंधित एक आतंकी गुट से टकराव के बाद आत्महत्या कर ली है।
नाइजीरिया में पिछले 12 साल से चल रहे विद्रोह और हिंसा में अबू बकर की मौत एक अहम पड़ाव है। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में जारी हिंसा में अब तक 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
हालांकि बोको हराम ने अभी तक अपने नेता की मौत पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है जबकि नाइजीरियाई सेना का कहना है कि वह अबू बकर की मौत के दावों की जांच पड़ताल कर रही है।
याद रहे कि अबू बकर की आत्महत्या की खबरें पिछले 2 सप्ताह से चल रही हैं।
द नेशनल न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार तथाकथित इस्लामिक स्टेट ऑफ वेस्ट अफ्रीका के नेता अबु मुसाब अल बर्नावी की ओर से जारी एक ऑडियो क्लिप में कहा गया है अबू बकर ने आखिरत में अपमानित होने के बजाय इस धरती पर अपमान को चुना। उसने एक धमाके में खुद को उड़ा कर मार डाला।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा