अफ़ग़ान राजदूत की गुहार, तालिबान को वार्ता की मेज़ पर लाए भारत

अफ़ग़ान राजदूत की गुहार, तालिबान को वार्ता की मेज़ पर लाए भारत  अफ़ग़ानिस्तान में दिन प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं तालिबान ने इस देश के बड़े भूभाग पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

अफ़ग़ान राजदूत ने देश के बिगड़ते हालत पर भारत से गुहार लगाते हुए कहा है कि इस देश के हालात को बिगडने से बचाने के लिए भारत को चाहिए कि वह तालिबान को वार्ता की मेज़ पर वापस लाए।

अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद से ही हालात खराब हो रहे हैं तालिबान ने बड़ी तेज़ी से देश के कई प्रमुख शहरों पर कब्जा जमा लिया है। इसी बीच भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजई ने कहा है कि उनका देश एक गंभीर सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहा है और ऐसे में उन्हें भारत की मदद चाहिए।

फरीद ने इस बात पर भी जोर दिया है कि भारत को तालिबान को बातचीत की मेज़ पर लाना चाहिए, ताकि अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को संभाला जा सके।

अफगान राजदूत ने कहा, ‘हम एक गंभीर सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहे हैं। भारत को तालिबान को वार्ता की मेज़ पर लाने के लिए जोर देना चाहिए। हमें भारत की मदद की जरूरत है। अफगानिस्तान के विकास के लिए हमें भारत की मदद की जरूरत है।

अफ़ग़ानिस्तान सरकार के पतन की अमेरिकी ख़ुफ़िया बिरादरी की अटकलों पर जवाब देते हुए फरीद ने कहा कि ‘मैं अमेरिका खुफिया बिरादरी की उस बात से इत्तेफाक नहीं रखता हूं कि हमारी सरकार महज पांच महीनों में ही गिर जाएगी।

अमेरिका की वापसी से अफगान बलों का मनोबल जरूर कमजोर हुआ है। मामुंदजई ने कहा, ‘अमेरिकी की वापसी बेतरतीब, अपरंपरागत, असगंठित और अराजक रही है। इस वजह से अफगान बलों का मनोबल प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा तालिबान के पास सबसे बढ़िया सैन्य टेक्नोलॉजी है, लेकिन हमने इसके बाद भी उन्हें 34 बड़े शहरों पर कब्जा जमाने से रोका हुआ है।

popular post

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *