ईरान के सुप्रीम लीडर की अंतिम यात्रा, दुश्मनों के सामने ईरान की शक्ति का प्रदर्शन: चीनी मीडिया
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने ईरान के शहीद नेता के अंतिम यात्रा समारोह की रिपोर्टिंग करते हुए लिखा कि इस कार्यक्रम में लाखों ईरानी सड़कों पर उमड़ पड़े और यह इस्लामी गणराज्य ईरान के विरोधियों के सामने उसकी शक्ति और एकजुटता का प्रदर्शन था।
रिपोर्ट में विदेशी पत्रकारों के प्रत्यक्ष अनुभवों का भी उल्लेख किया गया है। समाचार एजेंसी एएफपी के संवाददाता के हवाले से कहा गया कि तेहरान के बड़े मुसल्ला परिसर में हजारों शोकाकुल लोग लाल झंडे हाथों में लिए एकत्र हुए थे, जिन्हें प्रतिशोध का प्रतीक माना जाता है। वे शहीद नेता के ताबूत के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान “अमेरिका मुर्दाबाद” और “इंतकाम, इंतकाम” के नारे पूरे परिसर में गूंजते रहे।
ईरान के नेता की अंतिम यात्रा ने प्रतिरोध धुरी की निरंतरता का संदेश दिया: मिडिल ईस्ट मॉनिटर
अंग्रेज़ी भाषा के समाचार मंच मिडिल ईस्ट मॉनिटर ने अपने विश्लेषण में लिखा कि ईरान के शहीद नेता का अंतिम यात्रा समारोह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह प्रतिरोध की निरंतरता का प्रतीक और पश्चिमी देशों तथा तथाकथित “ग्लोबल साउथ” के दृष्टिकोणों के बीच गहरे वैचारिक अंतर को भी दर्शाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है:
“यह समारोह केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि एक भू-राजनीतिक घोषणा-पत्र और साम्राज्यवाद के प्रश्न पर एक वैचारिक जनमत-संग्रह के समान है।”
हम ईरान की जनता के साथ मिलकर शहीद नेता के निधन पर शोकाकुल हैं: पुतिन के प्रतिनिधि
रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव, जो कल रूस के राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि के रूप में तेहरान में ईरान के शहीद नेता के अंतिम विदाई समारोह में शामिल हुए, उन्होंने अपने दौरे का एक वीडियो साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा:
“रूस के अधिकारियों और जनता की ओर से मैं ईरान के सर्वोच्च नेता, हज़रत आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की शहादत पर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। इस महान क्षति के दुःख में हम ईरान की जनता के साथ खड़े हैं और उनके शोक में सहभागी हैं।”


popular post
आयतुल्लाह ख़ामेनेई की अंतिम विदाई पर ईरानी जनता के आँसू देखकर मैं हैरान हूं: ट्रंप
आयतुल्लाह ख़ामेनेई की अंतिम विदाई पर ईरानी जनता के आँसू देखकर मैं हैरान हूं: ट्रंप
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा