सीरिया पर इस्राईल के बर्बर हमले, दरआ और कुनेत्रा में जोरदार धमाके

दमिश्क : स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक बार फिर इस्राईली सेना ने दक्षिणी सीरिया के दरआ और कुनेत्रा प्रांतों के बीच के इलाकों में तोपखाने से हमला किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों के दौरान कुनेत्रा प्रांत में कई तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। इस्राईल सेना के तोपखाने के द्वारा दरआ प्रांत के यरमूक नदी क्षेत्र के पास आबेदीन और जमला गांवों के आसपास के इलाकों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा कुनेत्रा के दक्षिणी हिस्से में बरीका और कुदना के बीच कृषि क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले के दौरान इस्राईली सेना के निगरानी ड्रोन भी इलाके में उड़ते देखे गए।

दिसंबर 2024 में बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद से इस्राईल ने दक्षिणी सीरिया में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खेती का काम प्रभावित हुआ है।

सीरियाई नागरिक सुरक्षा टीमों के अनुसार, कुछ परिवारों ने इलाके को छोड़कर आसपास के शहरों में शरण ली है।

popular post

ईरान के खिलाफ संघर्ष में हुई अमेरिका की हार : अतवान

ईरान-अमेरिका युद्ध में अमेरिका की रणनीति पर सवाल उठाते हुए अरब जगत के विख्यात विश्लेषक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *