श्रीलंका फिर बारूद के ढेर पर, राष्ट्रपति घर छोड़ कर भागे

श्रीलंका फिर बारूद के ढेर पर, राष्ट्रपति घर छोड़ कर भागे

आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका एक बार फिर संकट में फंसा नज़र आ रहा है. बढ़ता खतरा देखते हुए देश के राष्ट्रपति भी अपना घर छोड़ कर किसी सुरक्षित स्थान की ओर चले गए हैं.

कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास के परिसर तक घुस आए थे. इसके बाद सुरक्षाबलों ने राष्ट्रपति को आवास से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया.

आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में जनता का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. देशभर में तेल और बाकी जरूरत के सामान की कमी के बीच लोग एक बार फिर सड़कों पर हैं.

शनिवार को राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग के साथ प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने उनके आवास का घेराव कर लिया. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के घर में घुसने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद राजपक्षे अपना आवास छोड़कर भाग खड़े हुए.

पिछले कई महीने से गंभीर संकट से जूझ रहे श्री लंका में फिर से लोगों का ग़ुस्सा भड़क उठा है. श्रीलंका के टीवी चैनल सिरासा टीवी की ओर से जारी फुटेज में तो भीड़ को राष्ट्रपति आवास के अंदर घुसते भी देखा जा सकता है. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. सिक्योरिटी गार्ड ने पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोले छोड़कर राष्ट्रपति के आवास को घेर रही भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की.

श्रीलंका के हालात बेहद ख़राब हैं. घरों में बिजली तक सिर्फ कुछ ही घंटों के लिए आ रही है. पिछले कई महीनों से आर्थिक संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है. पूरे देश में खाने से लेकर ईंधन तक की कमी पैदा हो गई है. यहां तक कि लगातार घटते विदेशी मुद्रा भंडार की वजह से मेडिकल से जुड़े जरूरी सामान तक नहीं है.

popular post

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC इस्लामी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *