म्यांमार, आंग सान सूकी पर देशद्रोह के बाद अब भ्रष्टाचार के आरोप

म्यांमार, आंग सान सूकी पर देशद्रोह के बाद अब भ्रष्टाचार के आरोप म्यांमार में फरवरी में हुए तख्तापलट के बाद से ही हालत खराब चल रहे हैं। म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की पर देशद्रोह के बाद अब भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

डीपीए समाचार एजेंसी के अनुसार, म्यांमार में भ्रष्टाचार विरोधी आयोग ने पाया कि 75 वर्षीय सू की ने अपने रैंक का उपयोग कर भ्रष्टाचार किया था।

आंग सान सू की पर लगाए गए इन आरोपों में अवैध रूप से 600,000 डॉलर और कई किलोग्राम सोना स्वीकार करना, साथ ही साथ भूमि का दुरुपयोग करना शामिल है। हालाँकि सू की के वकील ने आरोपों को बेतुका और निराधार बताया।

आंग सान सू की, की रक्षा टीम के प्रमुख खिन माउंग जॉ ने डीपीए समाचार एजेंसी को बताया, मैंने कभी भी आंग सान सू की से अधिक ईमानदार नेता नहीं देखा। भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने पर म्यांमार में 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। याद रहे कि आंग सान देश में 1 फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद से नजरबंद हैं।

म्यांमार की न्यायपालिका पहले ही सू की पर कई आरोप लगा चुकी है, जिसमें विदेशी व्यापार कानूनों का उल्लंघन करना, कोरोना वायरस उपायों का उल्लंघन करना और देशद्रोह को उकसाना शामिल है।

सू की पर लगाए गए आरोपों में देशद्रोह का आरोप सबसे गंभीर है। यह संदेह जताया जा रहा है कि जनता सरकार के लोकप्रिय पूर्व प्रमुख को राजनीति से स्थायी रूप से बाहर रखने के लिए जुन्टा यह सब कर रही है।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *