ईरान, पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की बैठक के बाद संयुक्त बयान

ईरान, पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब की बैठक के बाद संयुक्त बयान

पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने सोमवार को तेहरान का दौरा किया और ईरानी अधिकारियों के साथ चार देशों की बैठक में हिस्सा लिया। ईरान की ओर से इस बैठक में शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मेजर जनरल मोहसिन रज़ाई और विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची भी शामिल हुए।

इस बैठक में हुई ख़ास बातों का कोई ख़ुलासा नहीं किया गया है। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित चारों क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग को मज़बूत करने पर सहमति जताई है।

तेहरान में हुई चार देशों की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान इस प्रकार है:

क्षेत्र के चार देशों की पहली बैठक आज, 26 अक्टूबर 2026 को तेहरान में आयोजित की गई। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव, महामहिम जनरल मोहसिन रज़ाई ने इस बैठक की मेज़बानी की।

बैठक में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री, महामहिम प्रिंस ख़ालिद बिन सलमान; पाकिस्तान के थल सेना प्रमुख एवं रक्षा बलों के प्रमुख, फील्ड मार्शल असीम मुनीर; और तुर्किये की ख़ुफ़िया एजेंसी के प्रमुख, महामहिम इब्राहिम कालिन ने भाग लिया।

बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित चारों क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग को मज़बूत करने के लिए संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।

popular post

ईरान पर हमले की नेतन्याहू की योजना का सेना ने किया विरोध: न्यूयॉर्क टाइम्स

ईरान पर हमले की नेतन्याहू की योजना का सेना ने किया विरोध: न्यूयॉर्क टाइम्स अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *