तालिबान युद्द को कवर करते हुए भारतीय जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीक़ी की कंधार में मौत,

तालिबान युद्द को कवर करते हुए भारतीय जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीक़ी की कंधार में मौत,

पिछले काफ़ी समय से अफ़ग़ानिस्तान से अच्छी ख़बरें नहीं आ रही हैं, लगातार तालिबान के बढ़ते प्रभाव और क़ब्ज़े ने अमेरिका तक की नींद हराम कर रखी है, अमेरिका ने अपनी सेना के कुछ ख़ास कमांडर तक वापस बुला लिए हैं।

अभी दो दिन पहले ही भारत ने भी वहां के हालात को देखते हुए दूतावास से सभी मेंबर्स को वापस भारत बुला लिया था, आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि तालिबान वह आतंकी संगठन है जिसने अफ़ग़ानिस्तान समेत दूसरे कई देशों में वहां के आम नागरिकों का जीवन संकट में डाल दिया है।

पिछले कुछ सालों में इस संगठन की गतिविधियां थम गईं थीं लेकिन अब एक बार फिर यह आतंकी संगठन आम जनता के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

आज की ताज़ा ख़बर की बात करें तो अफ़ग़ानिस्तान के कंधार से भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीक़ी की मौत की ख़बर सामने आ रही है, टोलो न्यूज़ ने इसकी जानकारी ट्वीट करके भी दी है। टोलो न्यूज़ के मुताबिक़ कंधार के स्पिन बोल्डक ज़िले में हुई झड़पों में रॉयटर्स के फ़ोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीक़ी की मौत हो गई, सूत्रों ने पुष्टि की, आपको बता दें, भारतीय पत्रकार पिछले कुछ दिनों से कंधार की स्थिति को कवर कर रहे थे।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *