फेसबुक ने तस्लीमा नसरीन को किया मुर्दा, सफाई देने आई सामने

फेसबुक ने तस्लीमा नसरीन को किया मुर्दा, सफाई देने आई सामने विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन को फेसबुक ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद तस्लीमा नसरीन को सामने आकर बताना पड़ा कि वह जिंदा है।

 

फेसबुक ने तस्लीमा नसरीन के एकाउंट को विरासत खाते में बदलते हुए रिमेंबरिंग तस्लीमा नसरीन कर दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर तस्लीमा नसरीन के फैंस ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर खुद को श्रद्धांजलि देते देख तस्लीमा नसरीन को खुद सामने आना पड़ा और बताना पड़ा कि वह अभी जिंदा है।

बांग्लादेश मूल की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन को हाल ही में फेसबुक ने मृत घोषित कर दिया था । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जहां हमारी पुरानी यादों को सहेजने का काम करते हुए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं वहीँ कभी कभी अजीब स्थिति उत्पन्न हो जाती है जब यह जीते जी किसी को मृत घोषित कर दे।

 

फेसबुक ने हाल ही में तस्लीमा नसरीन के एकाउंट को विरासत खाता बताते हुए रिमेंबरिंग तस्लीमा नसरीन कर दिया जिसके बाद लोग तस्लीमा नसरीन को श्रद्धांजलि देने लगे। बाद में तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फेसबुक ने मुझे मार दिया है। मैं जिंदा हूं। मैं बीमार हूं ना ही बिस्तर पर पड़ी या किसी अस्पताल में एडमिट हूं, लेकिन फेसबुक ने मेरे एकाउंट को यादगार बना दिया।

तस्लीमा नसरीन ने मेटा (फेसबुक) और फेसबुक के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए ट्वीट किया जिसमें लिखा था मैं जिंदा हूं लेकिन आपने मेरे फेसबुक एकाउंट को रिमेंबरिंग बना दिया है। कितनी दुखद खबर है। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं ? कृपया मुझे मेरा एकाउंट वापस दे।

तस्लीमा नसरीन के ट्वीट के बाद फेसबुक एकाउंट ने उसे वापस जिंदा कर दिया है। जिसकी जानकारी तस्लीमा नसरीन ट्वीट करते हुए दी। तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए लिखा फेसबुक पर पुनर्जीवित। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि तस्लीमा नसरीन का एकाउंट हैक हुआ था या कुछ और खराबी के कारण ऐसा हुआ।

इससे पहले भी फेसबुक तस्लीमा नसरीन का एकाउंट बैन कर चुका है। गत वर्ष नवंबर महीने में भी फेसबुक एकाउंट को 7 दिनों के लिए बैन कर दिया था। इस संबंध में तसलीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी। अक्सर विवादों में रहने वाली तस्लीमा नसरीन के विवादास्पद बयानों एवं हरकतों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *