अमेरिका के किसी भी हमले का और अधिक कड़ा जवाब दिया जाएगा: मोहम्मद मुखबर
इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के सलाहकार मोहम्मद मुखबर ने CNN को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान, अमेरिका के किसी भी संभावित हमले का “पहले से अधिक कठोर और भारी” जवाब देगा।
मुखबर ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप को यह समझ लेना चाहिए कि इस्लामी गणराज्य ईरान अपनी स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हितों से पीछे नहीं हटेगा तथा आक्रमणकारियों को उनके कदम पर पछताने के लिए मजबूर कर देगा।”
जब उनसे पूछा गया कि, क्या ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध फिर से शुरू होने की संभावना है, तो उन्होंने उत्तर दिया, “यह पूरी तरह उनकी कार्रवाई पर निर्भर करता है। यदि वे ईरान के हितों का सम्मान करें और उसी के अनुसार व्यवहार करें, तो युद्ध समाप्त हो जाएगा; अन्यथा संघर्ष जारी रहेगा।”
ट्रंप की धमकियों पर सरदार रादान की प्रतिक्रिया
सरदार रादान ने कहा कि हमारे योद्धा अच्छी तरह जानते हैं कि धमकियों का जवाब कैसे दिया जाता है, यहाँ तक कि दुश्मनों को भी ईरान के सामने सिर झुकाने पर मजबूर होना पड़ता है।
हमारी सशस्त्र सेनाएँ पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं: सरदार मारूफ़ी
सरदार मारूफ़ी ने कहा कि ऑपरेशन नसर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इस्लामी गणराज्य ईरान कभी भी दुश्मन की धमकियों के सामने झुकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि दुश्मन हमारी मिसाइलों से अधिक उस जागरूक और प्रतिबद्ध राष्ट्र से डरता है जो अपने देश और सिद्धांतों की रक्षा के लिए खड़ा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बमबारी से ईरान झुकेगा नहीं: सीएनएन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से अपने हमलों को फिर से शुरू किया है, ताकि तेहरान वाशिंगटन की शर्तों के अनुरूप किसी समझौते को स्वीकार कर ले। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह रणनीति उलटा असर डाल सकती है और अपने उद्देश्य को हासिल करने में सफल नहीं होगी।


popular post
ब्रिक्स: क्षेत्र में अमेरिका की मौजूदगी शांति नहीं, रक्तपात का कारण है: पेज़ेश्कियान
ब्रिक्स: क्षेत्र में अमेरिका की मौजूदगी शांति नहीं, रक्तपात का कारण है: पेज़ेश्कियान ईरान के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा