अफ़ग़ानिस्तान, महिलाओं के लिए अभिशाप बने तालिबान, भारत वीज़ा देगा

अफ़ग़ानिस्तान, महिलाओं के लिए अभिशाप बने तालिबान, भारत वीज़ा देगा तालिबान के अफगानिस्तान में फिर से सत्ता पर काबिज होते ही देशभर में भय और डर का माहौल है।

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के क्रूर एवं अत्याचारी शासन का सबसे आसान निशाना महिलाएं हैं। अफगानिस्तान में रह रही महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। तालिबान अपने तथाकथित इस्लामी कानूनों की आड़ में महिलाओं और लड़कियों को घरों से उठाकर जबरन शादी कर रहे हैं।

शादी से इनकार करने वाले महिलाओं के घरवालों को तालिबानी आतंकी मार दे रहे हैं। अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की वर्तमान महानिदेशक सहरा करीमी ने एक वीडियो जारी करते हुए दुनिया भर से मदद की गुहार लगाई है।

इस वीडियो में सहरा करीमी कहती हुई दिखाई दे रही है कि काबुल के चारों और तालिबानी आतंकी घूम रहे हैं। मैं बैंक में जाकर कुछ पैसे निकालना चाहती थी लेकिन जब बैंक पहुंची तो वह बंद था। वहां सब खाली था। मैं अब तक इस पर यकीन नहीं कर पा रही हूं। इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा ? बस इतना ही कह सकती हूं कि हमारे लिए दुआ करें।

तालिबान अफगानिस्तानी लोगों पर अत्याचार की सारी सीमाएं लांग रहा है। देशभर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है एक वीडियो में एक महिला अपनी आपबीती बताते हुए कह रही है कि तालिबान आतंकियों ने मुझे गन पॉइंट पर अगवा कर लिया है। मेरे बेटे को मार दिया है। मेरी बहुओं से जबरन शादी कर ली है। वह हर घर से लड़कियों को उठा रहे हैं और उनसे जबरन विवाह रचा रहे हैं। हम यहां से जाना चाहते हैं।

तालिबान के आतंक को बयान करती हुई एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें लड़की दिल दहलाने वाले बयान दे रही है। तालिबान का काबुल में घुस चुके हैं। हम सब भागने को मजबूर हैं। हर कोई डरा हुआ है।

हमारे होने या ना होने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि हम अफगानिस्तान में पैदा हुए हैं। मैं मदद के लिए भी नहीं कह सकती। मैं बस अपने आंसुओं के साथ रो सकती हूं। वीडियो बना सकती हूं। हमारे बारे में कोई नहीं सोचता। हम धीरे-धीरे मर रहे हैं और जल्दी इतिहास का हिस्सा बन जाएंगे।

वहीँ दूसरी ओर भारत सरकार ने अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत आने के इच्छुक अफगान नागरिकों को तेजी से वीजा देने की घोषणा की है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हमने अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर वीज़ा प्रावधानों की समीक्षा की है। भारत में प्रवेश के लिए वीजा आवेदनों को फास्ट ट्रैक करने के लिए इमरजेंसी एक्स-मिस्क नामक इलेक्ट्रॉनिक वीजा की एक नई श्रेणी शुरू की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles