अफ़ग़ान-भारतीय कारोबारी का अपहरण , भारत सरकार करे हस्तक्षेप

अफ़ग़ान-भारतीय कारोबारी का अपहरण , भारत सरकार करे हस्तक्षेप अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से बाद से ही देशभर में अराजकता का माहौल है।

अफ़ग़ान मूल के भारतीय कारोबारी बंसारी लाल अरेन्दे को काबुल में उनकी दुकान के पास से सोमवार को सुबह लगभग 8:00 बजे किडनैप कर लिया गया है। फार्मा व्यवसायी अफ़ग़ान मूल के इस भारतीय कारोबारी को तालिबान आतंकियों ने किडनैप कर लिया है।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही दहशतगर्दी और अराजकता बढ़ती जा रही है। इस भारतीय कारोबारी को काबुल में उनकी दुकान के निकट से ही किडनैप किया गया है। बंदूक की नोक पर की गई इसके पीछे तालिबान आतंकियों की भूमिका बताई जा रही है।

न्यूज़ डेली इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने कहा है कि इस मामले में प्रभावी कार्यवाही के लिए फोरम की ओर से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया है। चंडोक के अनुसार अफगान हिंदू सिख समुदाय द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक भारतीय नागरिक बंसारी लाल को सोमवार को सुबह 8:00 बजे के लगभग काबुल में स्थित उनकी दुकान के पास उठा लिया गया है।

बंसारी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के कारोबारी हैं। घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर मौजूद थे। बंसरी लाल के साथ-साथ उनके कर्मचारियों को भी अगवा कर लिया गया था लेकिन उनके कर्मचारी किसी तरह जान छुड़ाकर भागने में सफल रहे ।

हालाँकि आतंकियों के चंगुल से छूट कर भागने से पहले उनके कर्मचारियों को बुरी तरह मारा-पीटा गया था। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है।

popular post

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता

इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता अमेरिकी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *