T-20 वर्ल्ड कप ,सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

T-20 वर्ल्ड कप ,सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में हार के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने

T-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत की। सेमिफाइनल के लिए कड़ी मशक़्क़त करते हुए अब भारतीय टीम को 7 दिन के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड से भिड़ना है।

न्यूज़ीलैंड और भारत दोनों के लिए ही यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में तब्दील हो गया है। क्योंकि पाकिस्तान ने अबतक खेले अपने तीनों मैचों में जीत हासिल करके सेमीफाइनल की एक जगह अपने लिए लगभग पक्की कर ली है। पाकिस्तान को अपने बचे दोनों मुकाबले स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ खेलने हैं।

ऐसे में भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों के लिए यह करो या मरो का मुक़ाबला है जो भी टीम हारी उसके हाथ से बाजी निकल जाएगी।

सेमीफाइनल के लिए बाकी बचे एक स्थान के लिए भारत और न्यूजीलैंड को जंग करनी है। दोनों ही टीमें पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला गंवा चुकी हैं। दोनों ही टीमों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का आसान तरीका है कि वो अपने बाकी के बचे चारों मैच में जीत हासिल करे।

इन हालात में दोनों टीमें एक दूसरे के लिए सेमीफाइनल की राह में सबसे बड़ी बाधा हैं। सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए दोनों टीम को अपने चारों मैच जीतने होंगे जो टीम चार मैच जीतेगी उसके 8 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के ज्यादा कम होने का भी कोई असर सेमीफाइनल में पहुंचने पर नहीं पड़ेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में अगर भारतीय टीम को हार का का सामना करना पड़ता है और न्यूजीलैंड की टीम अपने बाकी के सभी मुकाबले जीत जाती है तो भारतीय टीम का सफर सीधे तौर पर ग्रुप दौर में ही खत्म हो जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम की किस्मत अफगानिस्तान और नामीबिया जैसी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी।

अफगानिस्तान और नामीबिया में से कोई भी टीम न्यूजीलैंड को मात देने में सफल होती है तो भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान की भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। और यह दोनों ही टीमें उलटफेर करने में माहिर समझी जाती हैं।

अफगानिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अगर लीग दौर में 3-3 मैच में जीत हासिल करने में सफल होती हैं तो नेट रन रेट दूसरे सेमी फाइनलिस्ट का नाम तय करेगा, फिलहाल इस रेस में ग्रुप 2 में अफगानिस्तान स्कॉटलैंड को 130 रन के बड़े अंतर से मात देने के बाद सबसे आगे चल रहा है।

टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक का सफर तय करने के लिए चैंपियन की तरह खेलना होगा और सामने आने वाली हर टीम को पराजित करते हुए आगे बढ़ना होगा। चाहे वो कीवी टीम हो या अफगानिस्तान। भारतीय टीम को अगर 14 साल लंबे अतराल के बाद टी20 वर्ल्डकप हासिल करने के सपने को पूरा करना है तो उसे अपने खेल में सुधार लाना होगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *