न्यूजीलैंड बनी वर्ल्ड चैम्पियन, करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के सपने चकनाचूर

न्यूजीलैंड बनी वर्ल्ड चैम्पियन, करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के सपने चकनाचूर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथंंप्टन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंंपियनशिप फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन न्यूजीलैंड ने करोड़ों भारतीय प्रशंसकों और कप्तान विराट कोहली के सपने को चूर करते हुए उसे 8 विकेट से हराकर 144 साल टेस्ट इतिहास में पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया.

जैसे ही मोहम्मद शमी के फेंके पारी के 46वें ओवर की पांचवी गेंद पर रॉस टेलर ने फ्लिक करके स्कवॉयर लेग से चौका जड़ा, न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने लायक था, जिसने करीब 21 साल बाद कोई आसीसीसी टूर्नामेंट जीता.

न्यजीलैंड के सभी खिलाड़ियों खुशी से एक-दूसरे से लिपट गए और उछल-उछल कर खुशी का इजहार किया. और उनकी शारीरिक भाषा बताने के लिए काफी थी कि पिछले दो साल में इस टीम ने चैंपियन बनने के लिए कितनी ज्यादा कड़ी मेहतन की. न्यूजीलैंड को जीत के लिए भारत ने 139 रन का लक्ष्य दिया था, उसे तकरीबन 53 ओवर में हासिल करना था, जो उसने 45.5 ओवरों में हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को दो झटके जरूर लगे, जब अश्विन ने नियमित अंतराल पर लैथम और कोनवे का विकेट लिया,

लेकिन यहां से अनुभवी और कप्तान केन विलियमसन के नाबाद 52 और रॉस टेलर ने भी बिना आउट हुए 47 रन बनाकर अपनी टीम को विश्व चैंपियन बना दिया. दूसरी पारी में कप्तान विराट को अपने तेज गेंदबाजों से कोई सहयोग नहीं मिला और दोनों ही विकेट अश्विन के हिस्से में आए. और अगर एक-दो बार मौका बना भी, तो कैच टपका दिए गए. कुल मिलाकर न्यूजीलैंड ने खेल के हर विभाग में भारत को मात देते हुए साबित कर दिखाया कि वे विश्व चैंपियन बनने के हकदार हैं.

निश्चित ही, टीम विराट की चुनौती दूसरी पारी में 170 रन पर सिमटने के साथ बहुत ज्यादा बढ़ गयी थी. न्यूजीलैंड को 138 रन से पहले ऑलआउट करना था.

popular post

रूबियो ने क्यूबाई नागरिकों को अपने देश की सरकार के ख़िलाफ़ CIA के साथ सहयोग के लिए उकसाया

रूबियो ने क्यूबाई नागरिकों को अपने देश की सरकार के ख़िलाफ़ CIA के साथ सहयोग

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *