बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो हनुमा विहारी को बताया क्रिकेट की भी हत्यारा, जाने क्या है वजह

सिडनी टेस्ट को भारत की टीम ने ड्रा करने में सफल रही. भारत की ओर से आखिरी सत्र में हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और अश्विन (Ashwin) ने डटकर बल्लेबाजी की और अपने विकेट को बचाए रखा, दोनों ने मिलकर 260 गेंदों से ज्यादा गेंद का सामना किया और मैच को ड्रा करना में अहम भूमिका निभाई. एक तरफ जहां भारतीय फैन्स मैच के ड्रा होने से खुश हुए तो वहीं सिंगर और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने विहारी की धीमी पारी की आलोचना की. लेकिन सुप्रियो का आलोचना करना खुद उनके लिए उलटा पड़ गया. दरअसल बाबुल ने अपने ट्वीट में हनुमा विहारी की आलोचना करते हुए विहारी शब्द को ‘बिहारी’ लिख दिया.

सुप्रियो ने ट्वीट किया और लिखा, ‘7 रन बनाने के लिए हनुमा ‘बिहारी’ ने 109 गेंदें खेली हैं, हनुमा ने ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए ना केवल भारत के लिए किसी भी संभावना को मार दिया है, बल्कि क्रिकेट की भी हत्या कर दी है. इसके अलावा उन्होंने आगे ये भी लिखा कि, ‘मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता है’.

सुप्रियो के इस ट्वीट पर क्रिकेटर ने अपना रिएक्शन दिया है. दरअसल हनुमा ने ट्वीट पर रिप्लाई किया और अपने नाम की स्पेलिंग ठीक करते हुए हनुमा विहारी लिखा, फैन्स क्रिकेटर के इस जवाब से काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. खासकर बाबुल सुप्रियो को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

वहीं, विहारी के रिप्लाई की फैन्स जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. लोगों ने अपने ट्वीट में विहारी को ऐसे लोगों से बात न करने की सलाह दी और साथ ही नजरअंदाज करने की बात कही है.

popular post

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की समाप्ति का एलान किया

ईरान के जवाबी हमले का असर: सेंटकाम ने ईरान पर हमले के तीसरे चरण की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *