ट्रंप की ईरान के प्रति तनाव बढ़ाने वाली नीतियों से उनके ही दल के नेताओं में चिंता

ट्रंप की ईरान के प्रति तनाव बढ़ाने वाली नीतियों से उनके ही दल के नेताओं में चिंता

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर हालिया बयान और तनाव बढ़ाने वाले क़दमों ने उनकी अपनी रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, रिपब्लिकन नेताओं को आशंका है कि यदि वार्ता की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो गई और ईरान के सा शवथ फिर से सैन्य टकराव शुरू हुआ, तो पेट्रोल और ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि हो सकती है। इसका सीधा राजनीतिक नुक़सान पार्टी को अगले मध्यावधि (मिडटर्म) कांग्रेस चुनावों में उठाना पड़ सकता है।

अमेरिकी कांग्रेस के एक रिपब्लिकन सांसद, जिनका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, ने एमएसएनाउ (MSNow) से कहा कि, ईरान के साथ युद्ध जारी रहने से न केवल तेल की कीमतें बढ़ेंगी, बल्कि इससे “ट्रंप प्रशासन की क्षमता और सुशासन के दावों को भी गंभीर झटका लगेगा।”
उन्होंने सवाल उठाया, “आखिर ट्रंप करना क्या चाहते हैं? हालात इतने ख़राब क्यों होते जा रहे हैं? और क्या इस संकट से निकलने के लिए कोई स्पष्ट रणनीति भी मौजूद है?”

एक अन्य रिपब्लिकन सांसद, जिन्होंने भी अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बात की, ने कहा, “यह स्पष्ट है कि हम सभी चाहते हैं कि, यह युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संघर्ष दोबारा तेज होता है, तो इसका रिपब्लिकन पार्टी को गंभीर राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके अनुसार, “कांग्रेस में हमारा बहुमत, विशेष रूप से रिपब्लिकन सदस्यों का, चाहता है कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द से जल्द इस संकट का अंत करें। मौजूदा स्थिति राजनीतिक दृष्टि से पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है।”

popular post

भारत में बनेंगी आयरन डोम की मिसाइलें,  इस्राईल को साझेदारों की तलाश

भारत के डिफेंस सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ सकती है। इस्राईल की प्रमुख रक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *