महुवा के ख़िलाफ़ कृष्णानगर सीट से राजमाता अमृता रॉय बीजेपी उम्मीदवार

महुवा के ख़िलाफ़ कृष्णानगर सीट से राजमाता अमृता रॉय बीजेपी उम्मीदवार

कोलकाता: कैश फॉर क्वेरी में फंसी तृणमूल कांग्रेस की निलंबित सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अब बीजेपी ने सबसे बड़ा दांव चल दिया है। पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से चुनाव लड़ रही महुआ माेइत्रा के सामने बीजेपी ने वहां की रानी मां अमृता रॉय को उतारने की तैयारी कर ली है। 20 मार्च को अमृत रॉय बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंन बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके बाद बीजेपी बंगाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महाराज कृष्ण चंद्र रॉय के परिवार की सदस्य कृष्णानगर की रानीमा श्रीमती अमृता रॉय मोदीजी के हाथ को मजबूत करने और पश्चिम बंगाल में सुशासन स्थापित करने के वादे के साथ भाजपा परिवार में शामिल हो गई हैं।

कृष्णानगर सीट से टीएमसी की महुआ मोइत्रा 2019 में बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे से करीब 63 हजार वोटों से जीती थीं। लेकिन, नादिया राजघराने की सदस्य अगर उनके सामने होंगी तो टीएमसी की तेज-तर्रार नेता की मुसीबत बढ़नी तय है। वैसे भी सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने के मामले में उनकी संसद सदस्यता छिन चुकी है।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 111 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से राजमाता अमृता रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो टीएमसी की महुआ मोइत्रा को टक्कर देंगी। यह सीट पश्चिम बंगाल की अहम सीटों में से एक है। बीजेपी के इस फैसले को महुआ मोइत्रा के खिलाफ तुरुप का इक्का माना जा रहा है।

अमृता रॉय महाराजा रुद्र चंद्र रॉय और कृष्णचंद्र रॉय के नादिया राज परिवार के 39वें वंशज सौमिष चंद्र रॉय की पत्नी हैं। सौमिष चंद्र रॉय एक एयरलाइंस के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। जबकि, उनके बेटे मनीष कलकत्ता हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *