मुसलमानों के खिलाफ नीतेश राणे की भड़काऊ बयानबाजी जारी

मुसलमानों के खिलाफ नीतेश राणे की भड़काऊ बयानबाजी जारी

मुंबई: बीजेपी विधायक नीतेश राणे ने एक बार फिर मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है, जिसका जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मुसलमानों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की है। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में नीतेश राणे का नाम लेने की हिम्मत नहीं की। इस बार विपक्ष के अलावा एकनाथ शिंदे की पार्टी के राज्य मंत्री उदय सामंत ने भी इस बयान की आलोचना की है।

नीतेश राणे ने क्या कहा?
नीतेश राणे ने एक दिन पहले पनवेल में ‘संकल्प सामाजिक संस्था’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को यह शपथ दिलाई कि वे भविष्य में मुसलमानों के साथ कोई लेन-देन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “आप लोग यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि भविष्य में जो भी खरीदारी करेंगे, वह केवल हिंदुओं से ही करेंगे। इन हरे सांपों को दूध पिलाने की कोई जरूरत नहीं है।” उन्होंने ज़हर उगलते हुए कहा कि “इस्लाम में लिखा है कि इन हिंदुओं को इस्लाम में शामिल करो और अगर वे नहीं होते हैं तो उन्हें मार दो।” उन्होंने पनवेल के एस्टेट एजेंटों से यह भी कहा कि वे मकान खरीदने वालों से पहले उनका आधार कार्ड मांगें।

अजित पवार का बिना नाम लिए विरोध नीतेश राणे के बयान के बाद उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “कुछ नेता एक खास समाज के खिलाफ ज़हर उगल रहे हैं। लेकिन हम इस तरह के बयान का…” वे कहना चाहते थे कि हम इस तरह के बयान का समर्थन नहीं करेंगे, फिर उन्होंने अपने वाक्य को थोड़ा सख्त करते हुए कहा, “हम इस तरह के बयान का विरोध करते हैं।” उन्होंने कहा, “शाहू, फुले और आंबेडकर के महाराष्ट्र में इस तरह किसी खास समुदाय के बारे में ज़हर उगलना कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं दी जाएगी।” हालांकि अजित पवार ने अपनी स्पीच में नीतेश राणे का नाम तक नहीं लिया।

शिवसेना (शिंदे गुट) ने नीतेश राणे के इस बयान की निंदा की
शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से उनके इस बयान की निंदा की गई है। कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी को भी दो धर्मों के मानने वालों के बीच तनाव पैदा करने का काम नहीं करना चाहिए। यह गलत है। उदय सामंत ने कहा, “कोई गलती करता है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए, लेकिन समुदायों में तनाव पैदा करना ठीक नहीं है।” जबकि मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने इसके विपरीत नीतेश राणे का समर्थन किया है। उनका कहना है कि लोगों को इस सवाल का जवाब ढूंढना चाहिए कि नीतेश को ऐसा क्यों कहना पड़ा। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी संविधान को मजबूत करने की कोशिश में साथ क्यों नहीं दे रही है? वह खुद दो समुदायों को बांट रही है।

बीजेपी ने नीतेश जैसे लोगों को खुला छोड़ रखा है
एआईएमआईएम इस दौरान एआईएमआईएम के राज्य अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि “बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस ने कुछ लोगों को राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए खुला छोड़ रखा है। इसी कारण कई शिकायतें करने के बावजूद नीतेश राणे नहीं सुधर रहे हैं और न ही पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रही है।” उन्होंने आगे कहा, “वैसे भी नीतेश की बात सुनता कौन है।”

गृह मंत्रालय और डीजीपी को ध्यान देना चाहिए एनसीपी (शरद गुट) के प्रवक्ता विकास लवांडे ने एक वीडियो जारी कर नीतेश राणे के बयान की निंदा की है और गृह मंत्रालय तथा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला से इस पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाला बयान है। अगर गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पर चुप हैं तो इससे बड़ी लाचारी क्या हो सकती है?”

उन्होंने मांग की कि “सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले बयान देने पर गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डीजीपी रश्मि शुक्ला को नीतेश राणे के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।” याद रहे कि नीतेश राणे के खिलाफ राज्य के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई एफआईआर दर्ज हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

popular post

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *