हरियाणा सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी: मुख्यमंत्री खट्टर

किसानों के केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ चल रहे आंदोलन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री खट्टर के साथ, राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे। बैठक के बाद चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार को कोई खतरा नहीं है और पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, खट्टर ने भी कहा कि हरियाणा सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

अमित शाह के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, ”हरियाणा किसान आंदोलन का केंद्र है इसलिए राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की।” उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने कानूनों पर रोक लगाकर कमेटी का गठन कर दिया। इन सबके बारे में भी चर्चा हुई। 26 जनवरी के इवेंट सही तरीके से होने चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्रीय पर्व है। किसानों ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि सबकुछ शांतिपूर्ण ही होगा। मुझे उम्मीद है कि वे अपने आंदोलन को खत्म कर देंगे और वापस घर चले जाएंगे।

बता दें कि केंद्र द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों का समर्थन करने को लेकर किसान संगठनों ने खट्टर को निशाना बनाया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने रविवार को करनाल में किसान महापंचायत के स्थल पर तोड़फोड़ की जहां खट्टर कानूनों के समर्थन में लोगों को संबोधित करने वाले थे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *