एलन मस्क की बेटी का दावा، बेटे की चाहत में IVF से बच्चे पैदा करते हैं मस्क

एलन मस्क की बेटी का दावा، बेटे की चाहत में IVF से बच्चे पैदा करते हैं मस्क

टेस्ला के मालिक और अरबपति एलन मस्क के अपनी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन के साथ रिश्ते बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। विवियन कई मौकों पर अपने पिता मस्क पर कई तरह के आरोप लगा चुकी है। वहीं मस्क ने भी अपने बेटे के खुद को बेटी के रूप में बदलने पर नाराजगी जाहिर की थी। अब विवियन ने मस्क पर नया आरोप लगाया है।

एलन मस्क के 14 बच्चे होना दुनियाभर में चर्चा का विषय है। उनके 3 महिलाओं से 14 बच्चे हैं और ज्यादातर बच्चे बेटे हैं। उनके बच्चे पैदा करने को लेकर उनकी बेटी विवियन ने चौंकाने वाला दावा किया है, जिसे सुनकर एक बार तो कोई भी सोच में पड़ जाएगा।

विवियन का कहना है कि उनके पिता एलन मस्क बेटे (उत्तराधिकारी) की चाहत में जेंडर सेलेक्टिव IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उनका जेंडर चेंज कराकर युवक से महिला बनना पिता की खिलाफत करना ही था। बता दें कि एलन मस्क ने अभी तक अपनी बेटी के इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर एक पोस्ट में विवियन जेना विल्सन ने यह दावा किया। विवियन ने बताया कि एलन मस्क बेटे पैदा करना चाहते हैं और जन्म के समय उनका जेंडर भी पहले से तय किया गया था, जिसे खरीदा गया था, जिसके लिए भुगतान भी किया गया था।

मस्क के लिए जेंडर सिर्फ एक चीज है, जिसे खरीदा जा सकता है और जिसके लिए पैसे दिए जा सकते हैं। इसलिए बचपन में वे लड़का थे और अब जेंडर चेंज कराकर लड़की बन गई हैं, क्योंकि वह एलन मस्क के उस लेन-देन के खिलाफ थी, इसलिए उन्होंने जेंडर बदलवा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles