दिल्ली शराब घोटाला केस केवल विपक्षी दलों को टारगेट करने के लिए है: के. कविता

दिल्ली शराब घोटाला केस केवल विपक्षी दलों को टारगेट करने के लिए है: के. कविता

दिल्ली शराब घोटाले में बीआरएस नेता के। कविता को कोर्ट से फिर झटका लगा है। के. कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.हिरासत अवधि बढ़ाए जाने पर के. कविता ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है। के. कविता ने कहा कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप सिर्फ और सिर्फ बयान के आधार पर है। यह एक राजनीतिक केस है। यह केस केवल विपक्षी दलों को टारगेट करने के लिए है। के. कविता ने ये भी कहा कि सीबीआई पहले ही जेल में उनके बयान ले चुकी है।

जांच एजेंसी ने मंगलवार को आवेदन दायर कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश देने की मांग की, यह कहते हुए कि आगे हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर, कविता के वकील नितेश राणा ने उनके बेटे की परीक्षा के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की।

इससे पहले कविता को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने कोर्ट से BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने की मांग की थी। ईडी ने कहा था कि के. कविता ने सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की है। वहीं कोर्ट में के कविता ने जज से बात कर अपनी बात रखने की मांग की,लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी। ईडी ने भी के. कविता की इस दलील का विरोध किया।

ईडी ने बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके आवास पर तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी के विशेष वकील जोहेब हुसैन ने पिछली बार दलील दी थी कि कविता ने अन्य लोगों के साथ साजिश रची और 100 करोड़ रुपये की रिश्वत में सक्रिय रूप से शामिल थी।

popular post

ग़ाज़ा नरसंहार का इनकार करने वाले, होलोकॉस्ट का इनकार करने वालों से भी बदतर हैं: इज़रायली लेखिका

ग़ाज़ा नरसंहार का इनकार करने वाले, होलोकॉस्ट का इनकार करने वालों से भी बदतर हैं:

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *