हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए बड़ा बयान दिया है।
पेज़ेश्कियान ने कहा कि, दुश्मन को केवल सपना ही देखना चाहिए कि हम उसके आक्रमण और दबाव के सामने झुक जाएंगे।
देश के लिए “न युद्ध, न शांति” की स्थिति उचित नहीं है और हमें इस स्थिति को समाप्त करना होगा।
दुश्मन किसी देश को हवाई हमलों और बमबारी से आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं कर सकता: पेज़ेश्कियान
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि,वे तीन वर्षों से छोटे से ग़ाज़ा को भी आत्मसमर्पण करने पर मजबूर नहीं कर सके हैं। वे हमारे ईरान को भी झुकाने में सफल नहीं होंगे और हम निश्चित रूप से आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।
देश के संकटों के प्रबंधन में सर्वोच्च नेता का मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत है: पेज़ेश्कियान
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि,दुश्मन सैन्य मोर्चे पर ईरान का सामना करने में निराश हो चुका है, इसलिए उसने अपनी पूरी योजना देश के भीतर फूट डालने और आंतरिक मतभेदों को बढ़ावा देने पर केंद्रित कर दी है।
इस युद्ध और संघर्षों के बीच देश का प्रबंधन करना आसान काम नहीं है: पेज़ेश्कियान
हम इस समय प्रतिबंधों (प्रतिबंधात्मक आर्थिक पाबंदियों) का सामना कर रहे हैं, हमारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं और हमारे सामने एक कठिन परीक्षा है। हमें बजट घाटे, आर्थिक असंतुलन और विभिन्न कमियों के बावजूद देश का संचालन करना होगा।


popular post
हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान
हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान ईरान के राष्ट्रपति
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा